बड़ी खबर भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

नवनियुक्त राज्यपाल मंगूभाई पटेल पहुंचे भोपाल, आज ग्रहण करेंगे पदभार

भोपाल। मध्यप्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल बुधवार देर शाम विमान द्वारा राजधानी भोपाल पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका विमानतल पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी आदि उपस्थित थे। नवनियुक्त राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल आज गुरुवार को मध्यप्रदेश के 30वें राज्यपाल के रूप में पद ग्रहण करेंगे।

अभी तक उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मध्यप्रदेश के राज्यपाल का प्रभार संभाल रही थीं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राज्यपाल नियुक्त करने के बाद मंगूभाई पटेल बुधवार देर शाम भोपाल पहुंच गए हैं। इसी बीच राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का विदाई समारोह भी संपन्न हो गया। अब नवनियुक्त राज्यपाल आज अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

 

आनंदीबेन पटेल ने मनोनीत राज्यपाल पटेल का किया अभिनंदन
मनोनीत राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल विमानतल से सीधे राजभवन पहुंचे। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगूभाई छग्गनभाई पटेल का स्वागत किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शॉल, श्रीफल भेंट कर, उनका अभिनंदन किया। इससे पहले मानोनीत राज्यपाल के राजभवन आगमन पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डीपी आहूजा सहित राजभवन के अन्य अधिकारियों ने उनका गरिमामय स्वागत किया। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

नौशहरा सेक्टर में मुस्तैद भारतीय जवानों ने आतंकी घुसपैठ विफल की

Thu Jul 8 , 2021
राजौरी। राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर की नियंत्रण रेखा के पास भारतीय जवानों ने पाकिस्तान की ओर से आतंकियों के जारी घुसपैठ के प्रयास को बुधवार को विफल कर दिया। भारतीय जवानों ने नियत्रंण रेखा पर जैसे ही आतंकियों के एक दल को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते देखा तो उन पर गोलीबारी शुरू कर […]