img-fluid

NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत

July 20, 2026

रसिंहपुर: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के नेशनल हाईवे-45 पर एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है. यह मामला सुआतला थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित हाथी नाला पिकनिक स्पॉट के पास का है. इंदिरा नगर के पास सड़क किनारे 7 से 8 खड़े लोगों को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सभी घायलों का जबलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है.


  • प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी युवक हाथीनाला वॉटरफॉल घूमने आए थे. वापस लौटते समय अपनी गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर सेल्फी ले रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने अनियंत्रित होकर सभी युवकों को रौंद दिया. हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई. आसपास खड़े लोगों ने तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

    संदीप भूरिया ने मामले की जानकारी देते हुए कहा, “NH-45 पर यह हादसा करीब 5-6 बजे के बीच की है. हादसे के बाद मौके पर एक शख्स की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. लगभग 7-8 लोग सड़क किनारे खड़े थे. ये सभी जबलपुर के निवासी थे. अभी मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है. आगे की कार्रवाई जारी है.”

    इस मामले में पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही आसपास के लोगों से भी मामले को लेकर पूछताछ की. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह मानी जा रही है. हालांकि, पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है और जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

    Share:

  • ढाई साल में कर्मियों के हित में नहीं हुआ एक भी ठोस फैसला

    Mon Jul 20 , 2026
    आरडीवीवी कर्मचारी संघ का कुलगुरु पर बड़ा हमला, कहा… जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन, विशेषकर कुलगुरु की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कर्मचारियों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। संघ के अध्यक्ष संजय यादव और महासचिव अंकित श्रीवास द्वारा जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि पिछले लगभग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved