img-fluid

दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना?

July 20, 2026

दतिया: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दतिया (Datia) विधानसभा उपचुनाव-2026 (Assembly By-Election) के प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस (Congress) प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा. दलित बस्ती (Dalit settlement) में जनसंपर्क के समय एक स्थानीय युवक ने उनसे सीधे और तीखे सवाल पूछे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया. यह घटना उपचुनाव को और अधिक रोचक बनाती नजर आ रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जीतू पटवारी भाजपा (BJP) पर निशाना साधते हुए कह रहे थे कि पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को भाजपा ने जेल भिजवाया है. इस बयान पर मौजूद युवक ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए पूछा, “क्या राजेंद्र भारती मुलजिम नहीं थे? इसलिए तो जेल गए होंगे?” युवक के इस सवाल ने पटवारी की बात को सीधे चुनौती दी.


  • युवक ने रुकते नहीं हुए आगे कहा कि “कांग्रेस तो राजा-महाराजाओं की पार्टी है.” इस टिप्पणी के बाद आसपास की भीड़ में हलचल मच गई और कुछ देर के लिए प्रचार कार्यक्रम ठप्प सा हो गया. जीतू पटवारी ने इस पर कोई विस्तृत जवाब नहीं दिया और “जय भीम” का नारा लगाते हुए आगे बढ़ गए.

    दतिया उपचुनाव में यह घटना आम मतदाताओं द्वारा नेताओं से सवाल पूछने की बढ़ती प्रवृत्ति को बता रहा है. पहले भी कई जगहों पर प्रत्याशियों और वरिष्ठ नेताओं को स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों, बेरोजगारी और जातीय समीकरणों पर सवालों का सामना करना पड़ा है. मतदाता अब तैयारशुदा भाषणों से आगे जाकर जवाब मांग रहे हैं.

    कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां इस उपचुनाव को प्रतिष्ठा का मुद्दा बना चुकी हैं. भाजपा ने अपने संगठनात्मक ताकत का पूरा जोर लगाया हुआ है, जबकि कांग्रेस जीतू पटवारी के नेतृत्व में दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों को साधने की कोशिश कर रही है. राजेंद्र भारती प्रकरण को लेकर दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है.

    Share:

  • NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत

    Mon Jul 20 , 2026
    नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के नेशनल हाईवे-45 पर एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है. यह मामला सुआतला थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित हाथी नाला पिकनिक स्पॉट के पास का है. इंदिरा नगर के पास सड़क किनारे 7 से 8 खड़े लोगों को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया. हादसे में 4 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved