विदेश

नाइजीरिया के Boko Haram ने किया स्कूल के 300 बच्चों का अपहरण, पाश्चात्य शिक्षा को बताया गैर-इस्लामी

नाइजीरिया के बोको हरम के आतंकी अबुबकर शेकाऊ ने मंगलवार को दावा किया कि उसी के संगठन ने यहां के कतसीना स्थित सरकारी स्कूल के 300 बच्चों का अपहरण किया है। समाचार एजेंसी को भेजे एक मौखिक संदेश में उसका दावा है कि इन बच्चों को पाश्चात्य अंग्रेजी शिक्षा दी जा रही थी, जो इस्लाम के अनुसार वर्जित है।

बच्चों के अपहरण पर आए इस संदेश पर नाइजीरिया की सरकार ने जवाब नहीं दिया है। बोको हरम ने 2014 में भी 200 से अधिक स्कूली लड़कियों का चिकोब शहर में अपहरण कर लिया था। इनमें से कई की हत्या कर दी थी। कुछ लड़कियों का इस्तेमाल धर्म के प्रचार के लिए बनाए वीडियो में किया। 2009 में आतंकी संगठन बोको हरम के अस्तित्व में आने के बाद से यहां 30 हजार लोगों की हत्या की जा चुकी है। उसका लक्ष्य इस्लामी राज्य की स्थापना है। 

Share:

Next Post

Honda कंपनी ने Vision 110 स्‍कूटर अपडेट मॉडल किया लांच, जानें खास फीचर्स

Wed Dec 16 , 2020
Honda ने अपने व्हीकल लाइन अप को अपडेट करते हुए मशहूर स्कूटर Vision 110 के नए मॉडल को पेश किया है। कंपनी ने इस स्कूटर में कुछ तकनीकी बदलाव किए हैं जो कि इसे पिछले मॉडल से बेहतर बनाते हैं। इसके अलावां कंपनी ने इस स्कूटर को नया फ्रेम दिया है जो कि पिछले मॉडल […]