उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

रात का तापमान भी पहुँचा साढ़े 22 डिग्री पर

  • कल अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर आ गया था-लू का खतरा बढ़ गया

उज्जैन। मौसम विभाग ने भले ही चम्बल संभाग के जिलों में बढ़ते तापमान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया हो लेकिन कल उज्जैन शहर का तापमान भी 42 डिग्री पर पहुँच गया था। इतना ही नहीं बीती रात भी न्यूनतम तापमान ढाई डिग्री बढ़कर 22.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुँच गया। वेधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक गर्म हवाओं के कारण पूरे मालवांचल में गर्मी बढ़ गई है। मालवा और निमाड़ में लू चलने के आसार भी बन रहे हैं। आज सुबह तक के लिए ग्वालियर संभाग के कई जिलों सहित उज्जैन जिले में भी लू चलने की संभावना जताई गई है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज हुआ था लेकिन कल यह बढ़कर 42 डिग्री तक पहुँच गया था, वहीं कल सुबह न्यूनतम तापमान भी 19 डिग्री दर्ज हुआ था लेकिन आज सुबह इसमें ढाई डिग्री का इजाफा हुआ और वेधशाला में न्यूनतम तापमान भी 22.5 डिग्री रिकार्ड हुआ है। रात का पारा बढऩे से शहर के लोगों को कल दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिली।



दोपहर के वक्त घर से निकलना हुआ मुश्किल
अधिकतम तापमान में हुई बढ़त के कारण अब सुबह 11 बजे के बाद से ही सड़कों पर भीड़ कम नजर आने लगी है। दोपहर के वक्त तो प्रमुख बाजारों में भी लोग कम नजर आने लगे हैं। धूप और गर्मी के कारण लोगों का दोपहर में घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। हालांकि गर्मी से बचने के लिए लोग सिर और मँुह को ढंकने के लिए कपड़े आदि का उपयोग कर रहे हैं लेकिन इसके बाद भी कर्मी से राहत नहीं मिल रही है। चिकित्सकों का कहना है कि इन परिस्थितियों में लू से बचने के लिए लोगों को दोपहर में सावधानियाँ रखनी चाहिए। समय-समय पर पानी और शीतल पेय आदि का सेवन करना चाहिए। बच्चों का इस मौसम में विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

Share:

Next Post

नगर प्रवेश के साथ कल से, शुरु हो जाएगी अष्टतीर्थ यात्रा

Thu Apr 28 , 2022
पंचक्रोशी से श्रद्धालुओं का लौटना शुरु-सिद्धवट पड़ाव पर होगा रात्रि विश्राम उज्जैन। तय समय पर पंचक्रोशी यात्रा शुरु करने वाले श्रद्धालुओं का कल नगर प्रवेश होगा और इसी के साथ अष्टतीर्थ यात्रा शुरु कर देंगे। इधर समय से पहले पंचक्रोशी यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का नगर में लौटना शुुरु हो गया है। जो श्रद्धालु कल […]