img-fluid

सड़क हादसे में निरहुआ का बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल, कार के उड़े परखचे

June 30, 2022

लखनऊ । आजमगढ़ (Azamgarh) से नवनिर्वाचित सांसद और भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirhua) के बड़े भाई विजय यादव (Vijay Yadav) का गुरुवार को कार एक्सीडेंट (Accident) हो गया। बिरहा गायक और समाजवादी पार्टी के नेता विजय लाल यादव की कार लखनऊ जाते समय बाराबंकी के पास हादसे का शिकार हो गई। विजय की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनकी फारच्यूनर कार के परखचे उड़ गए हैं।


  • बड़े भाई की कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी खुद अभिनेता निरहुआ ने ट्विटर के जरिए दी। अपने भाई की हेल्थ अपडेट देते हुए उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उन्हें तुरंत वेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इसके साथ ही अभिनेता ने अपने सभी फैंस से उनके भाई के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना करने की भी अपील की।

    बताया जा रहा है कि विजय लाल यादव की फॉर्च्यूनर काफी तेज गति में जा रही थी। इसी दौरान ड्राइवर संतुलन खो बैठा और तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई। डिवाइडर से हुई भिड़ंत की वजह से कार हवा में 20 मीटर तक ऊपर उछल गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार पलट गई और उसके परखच्चे उड़ गए।

    विजय लाल यादव समाजवादी पार्टी सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रह चुके हैं। वे समाजवादी पार्टी के सदस्य के रूप में इस बार आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में प्रचार करते भी नजर आए थे। हालांकि, उन्होंने अपने भाई दिनेश लाल यादव निरहुआ की जगह सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव का समर्थन किया था।

    Share:

  • उत्तर प्रदेश में आसमानी बिजली से 11 और बिहार में सात की मौत

    Thu Jun 30 , 2022
    नई दिल्ली । भारी बारिश के चलते (Due to Heavy Rain) उत्तर प्रदेश में (In Uttar Pradesh) आसमानी बिजली से (By Lightning) ग्यारह (Eleven) और बिहार में (In Bihar) सात (Seven) की मौत हो गई (Killed) । इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में एक दर्जन लोग झुलस गए हैं (A Dozen People got Burned) । […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved