img-fluid

नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर किया मानहानि का मुकदमा, E20 नीति से जुड़ा है मामला

July 27, 2026

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने E20 एथेनॉल ब्लेंडिंग नीति को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित AI डीपफेक वीडियो और भ्रामक पोस्ट के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस याचिका को स्वीकार कर लिया है और अंतरिम राहत (इंटरिम इंजंक्शन) की मांग पर सुनवाई के लिए मामले को सूचीबद्ध किया है। याचिका में Meta (Facebook/Instagram), X सहित कई पक्षों को प्रतिवादी बनाया गया है।


  • याचिका में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर झूठे दावे किए जा रहे हैं कि गडकरी और उनके परिवार को E20 नीति से निजी आर्थिक लाभ हुआ है। गडकरी ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और मानहानिकारक बताते हुए कहा कि एथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन आता है, सड़क परिवहन मंत्रालय के नहीं। गडकरी ने अदालत से डीपफेक वीडियो और भ्रामक पोस्ट हटाने, उनके प्रसार पर रोक लगाने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    Share:

  • एसडीएम जांच दल की डिटेल पुलिस FIR में कैसे बदल गई..?

    Mon Jul 27 , 2026
    विधायक लखन घनघोरिया ने विस में उठाया गेहूं उपार्जन घोटाला, लिखित जवाब से खड़े हुए कई बड़े और गंभीर सवाल जबलपुर। मझौली ब्लॉक के बहुचर्चित गेहूं उपार्जन घोटाले को लेकर विधानसभा में सरकार द्वारा दिए गए लिखित जवाब के बाद पूरे मामले ने नया राजनीतिक और प्रशासनिक मोड़ ले लिया है। कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved