नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा (Manoj Jha) ने बिहार की राजनीति और विपक्षी गठबंधन को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव से पहले खुद (NDA) में नहीं गए थे, बल्कि उन्हें वहां “ले जाया गया” था। झा ने कहा कि समय आने पर इसके पीछे की सच्चाई सामने आएगी
एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान मनोज झा ने दावा किया कि विपक्षी दल शायद समय रहते उन राजनीतिक घटनाक्रमों को समझ नहीं पाए, जो पर्दे के पीछे चल रहे थे। उनके मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम के पीछे कई ऐसे पहलू हैं जिनका खुलासा भविष्य में हो सकता है।
राहुल गांधी के नारे पर भी रखी राय
मनोज झा ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के संदेश की सराहना करते हुए कहा कि “नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान” का मूल विचार बेहद मजबूत और सकारात्मक है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि ‘बाजार’ और ‘दुकान’ जैसे शब्द उन्हें उतने प्रभावी नहीं लगते।
उन्होंने सुझाव दिया कि इसकी जगह “नफरत की खेती में मोहब्बत के बीज” या “नफरत की आंधी में मोहब्बत की बयार” जैसे भावनात्मक और सामाजिक संदर्भ वाले संदेश ज्यादा असरदार हो सकते थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved