बड़ी खबर

नीतीश कुमार आज दोपहर 2.00 बजे आठवीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

पटना। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में महागठबंधन (grand alliance) की नई सरकार (new government) का शपथ ग्रहण समारोह (Oath taking ceremony) बुधवार दोपहर दो बजे राजभवन के राजेन्द्र मंडप में होगा। नीतीश कुमार के आवासीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार नीतीश कुमार कल यानी बुधवार दोपहर दो बजे आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।


इससे पहले नीतीश कुमार ने मंगलवार शाम चार बजे के करीब राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान को मुख्यमंत्री पद का त्याग पत्र सौंपा। राज्यपाल ने नीतीश कुमार का त्याग पत्र स्वीकार कर उनसे अनुरोध किया है कि अग्रिम व्यवस्था होने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते रहें।

जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद नीतीश कुमार आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

कांग्रेस के सत्याग्रह का अर्द्धसत्य!

Wed Aug 10 , 2022
– डॉ. दिलीप अग्निहोत्री भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी कैंडलर के अगस्त महीने का विशेष महत्व है। विडंबना देखिए वर्तमान कांग्रेस भी अगस्त में सत्याग्रह कर रही है। इस सत्याग्रह का अर्द्धसत्य, पूर्ण सत्य से भी विराट है। इसकी शुरुआत ईडी के नेशनल हेराल्ड घोटाले की जांच के विरोध में हुई मगर यह दांव उल्टा […]