
नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price ) में आज शनिवार को कोई इजाफा नहीं किया है। तेल कंपनियों की तरफ से पुरानी की कीमतें बरकरार हैं। कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में जारी तेजी के बीच कई देशों में पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, भारत में कीमतों में कोई भी इजाफा सरकार तेल कंपनियों ने नहीं किया है।
पेट्रोल रेट (Petrol Rate)
– नई दिल्ली – 94.77 रुपये
– मुंबई – 103.54 रुपये
– कोलकाता – 105.41 रुपये
– बेंगलुरू – 102.92 रुपये
– चेन्नई – 100.90 रुपये
– पटना – 105.23 रुपये
– जयपुर – 104.86 रुपये
– पोर्ट ब्लेयर – 82.46 रुपये
– तिरुअनंतपुरम् – 107.48 रुपये
डीजल रेट (Diesel Rate)
– दिल्ली – 87.67 रुपये
– मुंबई – 90.03 रुपये
– कोलकाता – 92.02 रुपये
– बेंगलुरू – 90.99 रुपये
– चेन्नई – 92.49 रुपये
– पटना – 91.49 रुपये
– जयपुर – 90.34 रुपये
– पोर्टब्लेयर – 78.05 रुपये
– तिरुअनंतपुरम्- 96.48 रुपये
रिलायंस ने अपने फैसले से डराया
बीते दिनों रिलायंस और बीपी पेट्रोल पंपों पर नया नियम लागू कर दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार एक बार में कोई भी व्यक्ति 1000 रुपये ही पेट्रोल या डीजल खरीद सकता है। जब से युद्ध शुरू हुआ है तब से पहली बार किसी कंपनी ने ऐसा नियम लगाया है।
कच्चे तेल का रेट 100 डॉलर के नीचे
ईरान-अमेरिका के बीच जारी बातचीत का असर क्रूड ऑयल की कीमतों पर साफ दिख रहा है। कल शुक्रवार कच्चे तेल का भाव 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया था। युद्ध शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल 70 डॉलर के आस-पास बना हुआ था।
Shell India ने 25.01 रुपये बढ़ाया डीजल का रेट
कंपनी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। शेल इंडिया की तरफ से बीते सप्ताह पेट्रोल के रेट में 25.01 रुपये और डीजल के रेट में 7.41 रुपये का इजाफा किया था। इससे पहले नायरा ने भी कीमतों में बढ़ोतरी की थी। नायरा ने मार्च में पेट्रोल के रेट में 5 रुपये और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था।
एक्साइज ड्यूटी में कटौती
तेल कंपनियों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी। केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 10-10 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटा दिया था। जिसके बाद डीजल ड्यूटी फ्री हो गया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved