टेक्‍नोलॉजी

Nokia भारत में जल्‍द लॉन्‍च कर सकती है ये दमदार फोन, फीचर्स मिलेंगे जबरदस्‍त


Nokia C20, Nokia G10, Nokia G20, Nokia X10 और Nokia X20 भारत में जल्द ही लॉन्च किए जा सकते हैं। इन पांचों स्मार्टफोन की SAR वैल्यू कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर भारत क्षेत्र के अंतर्गत लिस्ट हुई देखी गई है। नोकिया ब्रांड की लाइसेंस धारक HMD ग्लोबल ने वैश्विक स्तर पर अप्रैल में 6 स्मार्टफोन का अनावरण किया था। इनमें Nokia C10, Nokia C20, Nokia G10, Nokia G20, Nokia X10 और Nokia X20 जैसे नाम थे। मगर इनमें से कोई भी फोन भारत में लॉन्च नहीं हुआ। आश्चर्यजनक रूप से Nokia C10 उस सूची का हिस्सा नहीं है जो बताती है कि इसको बाद में लॉन्च किया जा सकता है।

Nokia ग्लोबल वेबसाइट में एक समर्पित SAR सूचना पृष्ठ है जिसमें किसी स्मार्टफोन की विशिष्ट अवशोषण दर (Specific Absorption Rate या SAR वैल्यू) को एक क्षेत्र फिल्टर के माध्यम से जांचा जा सकता है। इस साइट पर देश चयन में ड्रॉपडाउन में भारत के अंतर्गत एक डिवाइस मॉडल सूची दिखाता है जिसमें सबसे अंत में Nokia C20, Nokia G10, Nokia G20, Nokia X10 और Nokia X20 शामिल हैं। इनमें से कोई भी फोन अभी तक भारत में लॉन्च नहीं हुआ है। इसका मतलब है कि जल्द ही ये फोन भारत में देखने को मिल सकते हैं।



इस लिस्टिंग को 91Mobiles द्वारा देखा गया है। अप्रैल में Nokia C10, Nokia C20, Nokia G10, Nokia G20, Nokia X10 और Nokia X20 से विश्व मार्केट में पर्दा उठाया गया था इसलिए इन सभी फोन की स्पेसिफिकेशन का अंदाजा लगाना काफी सरल है। Nokia C सीरीज में एंट्री लेवल के स्मार्टफोन हैं। वहीं Nokia G-series में मिड रेंज के स्मार्टफोन हैं और Nokia X-series में कंपनी के ऊंचे दर्जे के फोन शामिल हैं। Nokia C10 और Nokia C20, Android 11 (Go edition)पर चलते हैं। Nokia G10 और Nokia G20 के साथ ही Nokia X10 और Nokia X20 में vanilla Android 11 अनुभव देखने को मिलेगा। Nokia X10 और Nokia X20 में 5G कनेक्टिविटी भी दी गई है।

कीमत की बात करें तो Nokia C10 के 1GB RAM + 16GB बेस मॉडल की कीमत EUR 79 (लगभग 7,000 रुपये) से शुरू होती है। इसमें एक वेरिएंट 1 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज के साथ भी है। जबकि इसका टॉप वेरिएंट 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ है। Nokia C20 के 1GB + 16GB वेरिएंट की कीमत EUR 89 (लगभग 7,900 रुपये) से शुरू होती है। इसमें एक वेरिएंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ भी दिया गया है। Nokia G10 की कीमत EUR 139 (लगभग 12,300 रुपये) से शुरू होती है। इसका बेस वेरिएंट 3GB रैम + 32GB स्टोरेज के साथ है। इसमें 4GB + 64GB स्टोरेज विकल्प भी दिया गया है। Nokia G20 की कीमत EUR 159 (लगभग 14,000 रुपये) से शुरू होती है जिसमें इसका 4GB + 64GB बेस वेरिएंट आता है। इसके अलावा इसमें 4GB + 128GB स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन भी दी गई है।

Nokia X10 की कीमत EUR 309 (लगभग 27,400 रुपये) से शुरू होती है। इसमें तीन कॉन्फिग्रेशन दी गई हैं- 6जीबी + 64जीबी, 6जीबी + 128 जीबी और 4जीबी + 128 जीबी। Nokia X20 की कीमत EUR 349 (लगभग 31,000 रुपये) से शुरू होती है। इसमें 6 जीबी व 128 जीबी तथा 8 जीबी व 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन दिए गए हैं।

Share:

Next Post

पुलिस की गाड़ी लेकर फरार हुआ चोर, पकड़ा गया और फिर फरार

Sat Jun 26 , 2021
गोड्डा. कहा जाता है कि पुलिस अगर सुस्त हो जाए तो अपराधी (Criminal) दुस्साहसी हो जाते हैं. गोड्डा में यह बात सच होती दिखी. एक चोर गोड्डा की पुलिस के लिए दो-दो बार चुनौती बन गया. यह अलग बात है कि शुरुआती नाकामी के बाद दोनों बार जीत पुलिस की ही हुई. कैदी वाहन समेत […]