टेक्‍नोलॉजी

Nokia का यह फ्लिप फोन जल्‍द हो सकता है लांच, ये फीचर्स हूए लीक


HMD Global धीरे-धीरे फीचर फोन पर फोकस करती नज़र आ रही है। 2019 के आखिर में कंपनी ने Nokia 2720 Flip लॉन्च किया था, जो नाम से ही पता चलता है कि यह एक फ्लिप फोन था। अब एक नया डिवाइस विकास में नज़र आ रहा है। एक ताज़ी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि FCC पर Nokia के एक नए क्लैमशेल (फ्लिप) डिवाइस के रेंडर सामने आए हैं।

NokiaPowerUser की रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल नंबर TA-1295 के साथ एक नए Nokia डिवाइस के रेंडर्स अमेरिका की FCC सर्टिफिकेशन एजेंसी की साइट पर लिस्ट किए गए हैं। सर्टिफिकेशन प्राप्त करने वाले फोन के रेंडर से पता चलता है कि यह फ्लिप डिज़ाइन के साथ आएगा। सर्टिफिकेशन में मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी तो नहीं मिलती, लेकिन इतना पता चलता है कि डिवाइस नैनो-सिम स्लॉट, 4G एलटीई और वाई-फाई 2.4 गीगाहर्ट्ज़ कनेक्टिविटी से लैस होगा।


रिपोर्ट आगे बताती है कि डिवाइस KaiOS सपोर्ट करेगा। हालांकि इसमें Google Duo जैसे ऐप्स का सपोर्ट नहीं होगा। याद दिला दें कि एचएमडी ग्लोबल दिसंबर 2019 में Nokia 2720 Flip को लॉन्च किया था और यह फोन भी KaiOS पर काम करता है। इस फोन में Kai App Store शामिल था और कुछ OTT ऐप्स पहले से इंस्टॉल आते थे।

Share:

Next Post

कश्मीर की तर्ज पर किसानों को खामोश करने की कोशिश कर रही केंद्र सरकार : महबूबा

Fri Jan 29 , 2021
श्रीनगर। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर शुक्रवार को आरोप लगाया कि वह कश्मीरियों को आतंकित कर खामोश करने के तरीके का किसान आंदोलन और देश के अन्य हिस्सों में भी बखूबी इस्तेमाल कर रही है। महबूबा ने एक ट्वीट में कहा, ”दमनकारी कानूनों के जरिए कश्मीरियों को आतंकित कर खामोश […]