देश

पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,07693 हुई

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है तो स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, प्रतिदिन जांच की संख्या में भी भारी वृद्धि हुई। इसके बावजूद संक्रमितों की संख्या में काफी कमी दर्ज की जा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 659 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 3,07693 हो गई है जिसमें से 293412 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 977 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 12235 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 1827 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि, 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 107 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 210175 है। जबकि 205247 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 529 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3963 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 962 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में नये मरीजों की संख्या 78 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 31916 है। जबकि 30391 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 100 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1143 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 359 मरीजों की मौत हुई हैं।

मणिपुर में नये मरीजों की संख्या 211 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 21636 है। जबकि 18334 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 190 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 3064 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 218 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 15758 है। जबकि 14319 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। 1392 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 47 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 51 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 10633 हो गई है और 9518 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 63 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 1014 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 100 मरीज की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 112 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 9750 हो गई है और 8794 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 30 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 808 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 52 मरीज की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 41 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 4457 हो गई है और 3989 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 37 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 297 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 87 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 59 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 3368 हो गई है और 2820 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 28 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं। जबकि, 568 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 02 मरीज की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Share:

Next Post

राहुल गांधी पर बराक ओबामा जो कहा, उससे शिवसेना हुई नाराज

Sun Nov 15 , 2020
मुंबई । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barack Obama) द्वारा अपने संस्मरण “ए प्रॉमिस लैंड” में कांग्रेस नेता राहुल गांधी z9 Rahul Gandhi)  पर की गई टिप्पणी से शिवसेना (Shiv Sena) काफी नाराज है. शिवसेना नेता संजय राउत ने ओबामा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत के बारे में बराक ओबामा के ज्ञान […]