बड़ी खबर

पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 316679, पिछले 24 घंटों में आए 598 नये मरीज

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, प्रतिदिन जांच की संख्या में भी भारी वृद्धि हुई, उसके बावजूद संक्रमितों की संख्या में काफी कमी दर्ज की जा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 598 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 316679 हो गई है जिसमें से 303129 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 665 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 11246 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। वहीं, 1923 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि, 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 150 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 212171 है। जबकि, 207905 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 142 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 3285 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 978 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में नये मरीजों की संख्या 50 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 32575 है। जबकि, 31418 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 73 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 767 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 367 मरीजों की मौत हुई हैं।

मणिपुर में नये मरीजों की संख्या 159 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 24292 है। जबकि, 20798 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 158 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 3245 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 249 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में नये मरीजों की संख्या 30 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 16204 है। जबकि, 15229 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 72 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 926 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 49 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में नये मरीजों की संख्या 68 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 11581 है। जबकि, 10524 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 36 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 947 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 110 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 69 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 11060 हो गई है, वहीं 9488 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 131 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1400 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 63 मरीज की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 52 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 4871 हो गई है, वहीं 4415 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 20 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 268 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 102 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 20 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 3765 हो गई है, वहीं 3352 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 33 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं। जबकि, 408 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 05 मरीज की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Share:

Next Post

जानिए आज के शुभ मूहूर्त क्या है

Fri Nov 27 , 2020
दोस्तों आज का दिन शूक्रवार है जो एक पावन दिन है । आज का दिन आपके लिए शुभ और मंगलमय हो इसकी हम कामना करतें हैं , अगर आज के दिन आप कोई शुभ कार्य करने का सोंच रहें हैं तो हम आपकों बताएंगें की आज शुभ कार्य करने के लिए शुभ मुहूर्त क्या है […]