बड़ी खबर

पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 1,43,597, 24 घंटों में आए 3566 नये मरीज

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। जबकि, तेजी से बढ़ रहे नये मरीजों की संख्या बेहद डरा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 3566 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 1,43,597 हो गई है। जिसमें से 1,08,449 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 2108 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 34,828 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 488 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 2683 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 111725 है। जबकि, 86893 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1434 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 24514 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 315 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 509 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 12153 हो गई है। जबकि, 7654 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 221 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 4367 मरीजों का इलाज चल रहा है। 113 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 130 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 6382 हो गई है, वहीं 4450 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 120 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1903 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 29 मरीज की मौत हो चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में 100 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 4212 हो गई है। वहीं 2979 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 94 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1226 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 07 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

नगालैंड में 53 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 4003 हो गई है। राज्य में 3391 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 133 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 794 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 08 मरीजों की हुई मौत।

मेघालय में 72 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2440 हो गई है। जिसमें से 1235 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 73 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1193 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 12 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 18 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1670 हो गई है। वहीं 1237 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 12 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 429 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि, 04 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 01 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1012 हो गई है। जबकि, 610 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 21 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 402 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 02 मरीज राज्य से बाहर चला गया है।

Share:

Next Post

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर चीन ने दी श्रद्धांजलि, बताया दोस्ती के लिए बड़ी क्षति

Wed Sep 2 , 2020
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर सारी दुनिया में शोक की लहर है। चीन, अमेरिका और रूस समेत कई देशों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। भारत के साथ चल रहे तनाव के बीच चीन ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह अनुभवी राजनेता थे और उनकी निधन से भारत और चीन की दोस्ती के […]