बड़ी खबर

पूर्वोत्तर : कोरोना संक्रमितों की संख्या घटी, रिकवरी रेट में इजाफा

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी आई है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर में हैं।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 334 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की कुल 325642 हो गई है जिसमें 315488 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 1360 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 8025 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित 2079 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में कोरोना संक्रमित 146 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 214803 है जबकि 210296 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 125 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3501 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 1003 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में कोरोना संक्रमित 10 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33045 है जबकि 32319 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 32 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 330 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 373 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 54 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 27209 है जबकि 24739 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 980 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 2146 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 324 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में 23 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16536 है जबकि 16243 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 37 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 238 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 55 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में कोरोना संक्रमित नये मरीजों की संख्या 75 हो गई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 12941 है जबकि 12058 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 50 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 753 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 130 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 19 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 11728 हो गई है। 10939 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 56 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 590 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 69 मरीज की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 02 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 5340 हो गई है। 4825 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 55 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 303 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 118 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 05 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4040 हो गई है। 3869 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 25 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं जबकि 164 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 07 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Share:

Next Post

पति के साथ सना खान की तस्वीर देख भड़के कट्टरपंथी, शैतान से कर डाली अनस मुफ्ती की तुलना

Tue Dec 15 , 2020
फिल्मी दुनिया को छोड़ इस्लाम के रास्ते पर चलने वाले पूर्व अभिनेत्री सना खान (Sana Khan) इन दिनों खूब चर्चा में हैं। बीते दिनों उन्होंने मुफ्ती अनस (Mufti Anas ) के साथ निकाह कर लिया था। इन दिनों ये कपल कश्मीर की हसीन वादियों में अपना हनीमून एन्जॉय कर रहा है। सना आए दिन वहां […]