मनोरंजन

सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर राज ही नहीं बल्कि RRR ने अपने नाम किए कई बड़े अवॉर्ड्स, देखें यह रही पूरी लिस्‍ट

नई दिल्ली (New Delhi)। 95वें एकेडमिक अवॉर्ड्स का आगाज हो गया है। इस साल का ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भारत की तीन फिल्मों को अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ को ‘बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग’ (‘Best Original Song’), ‘ऑल दैट ब्रीथ्स इज इन रनिंग’ को ‘डॉक्यूमेंट्री फीचर’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ को ‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट’ (‘documentary short’) कैटेगरी में नामांकन हासिल है। हालांकि, बेस्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में नामांकित ‘ऑल दैट ब्रीथ्स’ जीतने से चूक गई और यह अवॉर्ड नवलनी के पास चला गया। अब सबकी निगाहें ‘आरआरआर’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ पर टिकी हुई हैं।

 

ऑस्कर से जानिए ‘आरआरआर’ अभी तक किन-किन अवॉर्ड्स को अपने नाम कर चुकी हैं।
1- गोल्डन ग्लोब्स 2023
बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग – नाटू नाटू, एमएम कीरावनी, राहुल सिप्लिगुंज, काल भैरव

2- सैटर्न अवाॅर्ड्स 2022
बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म – आरआरआर

3- न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल अवाॅर्ड्स 2022
बेस्ट डायरेक्टर – एसएस राजामौली


4- हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवाॅर्ड्स 2022
स्पॉटलाइट विनर अवॉर्ड

5- नेशनल बोर्ड ऑफ रिव्यू अवाॅर्ड्स 2022
टॉप 10 फिल्म ऑफ द ईयर

6- महिला फिल्म पत्रकार पुरस्कार 2022
बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म

7- एलए फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन अवाॅर्ड्स 2022
बेस्ट म्यूजिक स्कोर – नाटू नाटू – एमएम कीरावनी

8- 28वां क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स
बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म – आरआरआर
बेस्ट सॉन्ग – नाटू नाटू

9- हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन क्रिएटिव आर्ट्स अवाॅर्ड्स
बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग – नाटू नाटू
बेस्ट स्टंट
बेस्ट एक्शन फिल्म
बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म

10- फिलाडेल्फिया फिल्म क्रिटिक्स सर्कल अवाॅर्ड्स 2022
बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी
बेस्ट साउंडट्रैक

11- 88वां न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल फिल्म अवाॅर्ड
बेस्ट डायरेक्टर

12- अटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सर्कल अवाॅर्ड्स 2022
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म
टॉप 10 फिल्म

13- 2022 ऑस्टिन फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन अवाॅर्ड्स
बेस्ट स्टंट – निक पॉवेल
टॉप 10 फिल्म ऑफ 2022

14- बोस्टन सोसाइटी ऑफ फिल्म क्रिटिक्स अवाॅर्ड्स 2022
बेस्ट ओरिजनल स्कोर – नाटू नाटू – एमएम कीरावनी

15- साउथईस्टर्न फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन अवाॅर्ड्स
बेस्ट इंटरनेशनल लैंग्वेज फिल्म
टॉप 10 फिल्म ऑफ 2022

16- जॉर्जिया फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन अवाॅर्ड्स 2022
बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म

 

Share:

Next Post

हैदराबाद में अमित शाह के दौरे से पहले लगे 'वॉशिंग पाउडर निरमा' वाले पोस्टर ?

Mon Mar 13 , 2023
हैदराबाद (Hyderabad.)। तेलंगाना (Telangana) में आगामी विधानसभा चुनावों (Assembly elections) को लेकर अभी से राजनीति का दौर शुरू हो गया है, हालांकि केसीआर (KCR) ने ‘राष्ट्रीय पार्टी’ लॉन्च करके 2024 के चुनाव का बिगुल भी फूंक दिया है, तो भजपा (BJP)  भी पीछे कैसे रह सकती है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit […]