img-fluid

उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन एरिया की अधिसूचना जारी, 6 जिले शामिल

June 15, 2026

  • 75 लाख से अधिक आबादी के लिए 16 हजार वर्ग किलोमीटर का एरिया किया चिन्हित, 38 तहसीलों के 2781 गांव शामिल, चार चरणों में होगा विकसित

इंदौर। अंतत: शासन ने महीनों की मशक्कत और बार-बार एरिया बढ़ाने के बाद अब उज्जैन-इंदौर मेट्रो पॉलिटन एरिया की अधिसूचना जारी कर दी है। नगरीय विकास और आवास विभाग ने इस अधिसूचना में शामिल किए गए 16 हजार वर्ग किलोमीटर का एरिया निर्धारित किया है, जिसमें आधा दर्जन यानी 6 जिले शामिल है। इंदौर, देवास, उज्जैन, धार, शाजापुर और रतलाम की कुल 38 तहसीलें इसमें शामिल की गई, जिनमें 2781 गांव जुड़े हैं। 75 लाख से अधिक की आबादी के मान से मेट्रो पॉलिटन की तैयारी की जा रही है और चार चरणों में इसे पूरा किया जाएगा।

इंदौर का मास्टर प्लान भी इसी कारण अभी तक अधर में लटका हुआ है, क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा पहले मेट्रो पॉलिटन एरिया घोषित करवाने की रही। हालांकि 3 से 4 बार एरिया बढ़ाया गया और नए जिले और उनसे जुड़ी तहसीलें इसमें शामिल की गई। अब अंतिम रूप से 16000.87 स्क्वेयर किलोमीटर का एरिया लिया गया है और 75.34 लाख आबादी का अनुमान लगाया गया है। इसमें इंदौर का पूरा 100 फीसदी एरिया, जो कि 3901.63 वर्ग किलोमीटर होता है उसे शामिल किया गया है। जबकि उज्जैन का 6097.99 वर्ग किलोमीटर में से 3595.24 वर्ग किलोमीटर का एरिया इसमें जोड़ा गया है, जो 59 प्रतिशत होत ाहै।


  • इसी तरह देवास जिले का 7002.68 वर्ग किलोमीटर में से 41 फीसदी हिस्सा जो कि 2897.05 वर्ग किलोमीटर है, शामिल किया गया। इसी तरह धार का 8147.05 वर्ग किलोमीटर में से 1428.84 वर्ग किलोमीटर का एरिया, जो कि 18 फीसदी होता है, जोड़ा गया है। इसमें मुख्य रूप से पीथमपुर शामिल है। इसी तरह शाजापुर जिले का 3461.40 किलोमीटर का एरिया है। इसमें से 3107.51 यानी 90 फीसदी एरिया शामिल किया गया है, तो रतलाम का 4852.08 वर्ग किलोमीटर में से 1070.61 वर्ग किलोमीटर एरिया लिया गया है, जो 22 फीसदी होता है। इस तरह इन 6 जिलों के कुल 33462.83 वर्ग किलोमीटर में से 16000.88 वर्ग किलोमीटर का एरिया उज्जैन-इंदौर मेट्रो पॉलिटन का हिस्सा रहेगा, जो कि 48 फीसदी होता है।

    अधिसूचना के साथ ही अब इस पर क्रियान्वयन की प्रक्रिया शुरू होगी। यह भी उल्लेखनीय है कि इंदौर विकास प्राधिकरण को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई और उसके द्वारा मेहता एंड एसोसिएट को इसका जिम्मा दिया गया। अब शासन का दावा है कि अगले एक साल में मेट्रो पॉलिटन एरिया में काम शुरू हो जाएगा। इंदौर के बाद सर्वाधिक 90 फीसदी हिस्सा शाजापुर का इसमें शामिल किया गया है। इन सभी 6 जिलों में रोड नेटवर्क, कृषि, शैक्षणिक, ग्रीन बेल्ट, सरकारी विभागों सहित प्रस्तावित भविष्य की योजनाओं को भी शामिल किया गया है। चार चरणों में इस पर अमल किया जाएगा। इसमें चार नगर निगम इंदौर, उज्जैन, देवास और रतलाम के साथ 7 नगर पालिका भी समाहित है, जिसमें तीन इंदौर की, 2 धार और 2 शाजापुर की शामिल है और 25 नगर पंचायतों के साथ एक कंटोनमेंट बोर्ड महू भी जुड़ा है। इंदौर-भोपाल ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे, इंदौर-उज्जैन कॉरिडोर, पूर्वी और पश्चिमी एक्सप्रेस बायपास के साथ-साथ उज्जैन-मक्सी और उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड कॉरिडोर जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के साथ रेल नेटवर्क को भी शामिल किया गया है।

    Share:

  • रिलीज से पहले ही ‘वेलकम टू द जंगल’ का बड़ा धमाका, IMDb की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में पहुंची नंबर 1 पर

    Mon Jun 15 , 2026
    नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की बहुप्रतीक्षित फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle)रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर(trailer) जारी किया गया था, जिसे दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। अब फिल्म ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved