भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

अब पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर सरकार से पूछे सवाल

भोपाल। यूपी के कुख्यात अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर पर लगातार राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आ रही है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी एनकाउंटर को लेकर ट्वीट किया है, साथ ही कई सवाल भी खड़े किए हैं।
 
कमलनाथ ने शुक्रवार को ट्वीट कर विकास दुबे एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही उन्होंने सरकार से कुछ सवालों के जवाब भी मांगे है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भगवान महाकाल कभी किसी पापी को बख्शते नहीं, यह मैंने कल भी कहा था और आज फिर दोहरा रहा हूँ कि महाकाल की नजऱों से कोई भी पापी नहीं बचेगा। कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे का अंत हुआ लेकिन कई सवाल आज भी अनुरत्तरित है।
 
जैसे – 1 जिस दुर्दांत अपराधी को पुलिस की 40 टीमें खोज रही हो वो इनामी बदमाश सुरक्षित यूपी रजिस्टर्ड कार से उज्जैन तक कैसे पहुँच गया?
2 वो उज्जैन कितने दिन रहा, किसके संरक्षण में रहा?
3 उसके साथ कितने साथी थे, वो कहाँ है?
4 महाकाल मंदिर में वो कैसे बेख़ौफ़ टहलता रहा, उसकी मंदिर की तस्वीरें किसने वायरल की?
5 सावन का माह चल रहा है, महाकाल मंदिर हाई अलर्ट पर है। ऐसे में इतना दुर्दांत अपराधी महाकाल मंदिर की सुरक्षा को कैसे भेद कर मंदिर में आसानी से प्रवेश पा गया? यह तो सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह है?
6 इतना दुर्दांत अपराधी ख़ुद अपना परिचय देकर इतनी आसानी से सरेंडर कैसे कर गया?
7 इतने बड़े अपराधी की जानकारी लगने के बाद इसे पकडऩे आयी पुलिस के पास सुरक्षा की दृष्टि से हथियार तक नहीं ?
8 सावन मास के बावजूद एक दिन पूर्व पुलिस अधिकारियों का अचानक तबादला ?
9  आखिर कौन सा ऐसा राजनैतिक संरक्षण उसे प्राप्त था, जिसके कारण यह सब इतनी आसानी से संभव हुआ?
 
आगे उन्होंने अपने ट्वीट में सरकार से जवाब मांगते हुए कहा कि इन सवालों का सच सामने आना ही चाहिये क्योंकि इस घटना ने हमारे प्रदेश को देश भर में एक बार फिर शर्मशार किया है। सरकार इन सवालों का जवाब दे।
Share:

Next Post

विकास दुबे को बुलेट प्रूफ जैकेट पहनाकर रात्रि एक बजे यूपी पुलिस को सौंपा गया था

Fri Jul 10 , 2020
उज्जैन। उत्तर प्रदेश के दुर्दांत अपराधी विकास दुबे का शुक्रवार सुबह हुआ एनकाउंटर कई सवाल छोड़ गया। लोगों में एक अपराधी की मौत को लेकर दु:ख नहीं था, लेकिन व्यवस्था को लेकर नागरिक क्षेत्रों से अनेक प्रश्न खड़े हुए। गुरुवार सुबह से रात्रि तक का जो घटनाक्रम उज्जैन में चला, उसे लेकर भी लोगों के […]