देश राजनीति

अब हिमाचल प्रदेश में भी स्कूली बच्चे पढ़ेंगे भगवद गीता

मंडी। गुजरात सरकार के बाद अब हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में सभी स्कूलों में ‘श्रीमद भगवद गीता’ (Shrimad Bhagavad Gita)  एक विषय के रूप में पढ़ाई जाएगी। यह जानकारी शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने पधर में आयोजित जनमंच को (Jan Manch in Padhar) संबोधित करते हुए दी। शिक्षा मंत्री कहा कि विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से परिचित कराने और नैतिक बल देने के उद्देश्य से गीता को पढ़ाने का निर्णय लिया गया है। स्कूलों में गीता की पढ़ाई संस्कृत और हिन्दी भाषा में होगी।
बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में अब कक्षा 9 से सभी छात्रों को ‘श्रीमद भगवद गीता’ भी पढ़ाई जाएगी। इस बात की जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने रविवार को दी। खास बात है कि इससे पहले गुजरात के स्कूल सिलेबस में भगवद गीता को शामिल किया गया था। खास बात है कि दोनों राज्यों में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।



ठाकुर ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कक्षा 9 से सभी छात्रों को भगवद गीता पढ़ाई जाएगी।’ शिक्षा मंत्री मंडी के दरंग क्षेत्र स्थित पधर गांव में लोक निर्माण विभाग के संभागीय कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
विदित हो कि 17 मार्च को गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने कहा था कि कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक के छात्रों के लिए भगवद गीता को स्कूल सिलेबस के हिस्से के रूप में शामिल किया जाएगा। इसके बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी स्कूली पाठ्यक्रम में भगवद गीता को शामिल करने की इच्छा जताई थी।

Share:

Next Post

भोजन की थाली में क्‍यों नही परोसते एक साथ 3 रोटियां? वजह जान रह जाओगे हैरान

Tue Apr 5 , 2022
नई दिल्‍ली. हिंदू धर्म (Hindu Religion) में व्रत-त्‍योहारों, खास मौकों से लेकर रोजमर्रा के जीवन से भी जुड़ी कई बातें बताई गईं हैं. इसमें सोने-जागने, खाने-पीने, उठने-बैठने तक के लिए कुछ नियम बताए गए हैं. ये नियम सदियों से चले आ रहे हैं और परंपरा का हिस्‍सा बन गए हैं. लिहाजा कई लोग इन परंपराओं […]