देश

ओडिशा पुलिस की गिरफ्त में आया 27 महिलाओं से शादी करने वाला शख्स, मैट्रिमोनियल साइट्स से फैलाता था जाल

भुवनेश्वर। ओडिशा पुलिस (Odisha Police) ने 13 फरवरी को एक 66 वर्षीय व्यक्ति को भुवनेश्वर (Bhubaneswar) में कार से यात्रा करते समय गिरफ्तार किया। पुलिस का यह विशेष दस्ता आठ महीने से उसका पीछा कर रहा था। इस शख्स को पकड़ने के लिए उसके ऑनलाइन लेनदेन (online transaction) पर नजर रखी जा रही थी। कार से जब बिभु प्रकाश स्वैन (Bibhu Prakash Swain) निकला तो दस्ता हैरान रह गया। यह कोई डॉन जुआन नहीं था, बल्कि वह बमुश्किल 5 फीट 2 इंच लंबा एक छोटा-सा आदमी था, जिसकी कटी-फटी मूंछें थीं।

ओडिशा पुलिस राज्य के सबसे बड़े धोखेबाजों में से एक को गिरफ्तार कर चुकी थी। स्वैन ने 10 राज्यों में 27 महिलाओं से शादी की थी। 2006 में उसने केरल में 13 बैंकों को 128 जाली क्रेडिट कार्ड (Credit Card) के जरिए ​​1 करोड़ रुपए का धोखा दिया था। हैदराबाद (Hyderabad) में उसने लोगों को उनके बच्चों के लिए एमबीबीएस में सीटें दिलाने के नाम पर 2 करोड़ की धोखाधड़ी की।

जानकरी के मुताबिक यह शख्स सैटल्ड करियर (settled career) वाली महिलाओं से शादी करने के बाद उनसे पैसे और गहने लेकर फरार हो जाता था। पुलिस को आशंका है कि इस ठग ने अब तक करीब 60 से 65 महिलाओं को अपने फरेब के जाल में फंसाकर ठगा है। अपने जाल में महिलाओं को फंसाने के लिए ये कभी खुद को डॉक्टर, प्रोफेसर तो कहीं सरकारी अधिकारी बताता था। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि एक कम शिक्षित और कभी लैब असिस्टेंट (lab assistant) के तौर पर काम कर चुका ये शख्स कई उच्च शिक्षित महिलाओं (highly educated women) को धोखा देकर शादी करने में कामयाब रहा। पुलिस को इस ठग के बारे में शिकायत मिली थी। पिछले करीब 8 महीने से इसकी तलाश में पुलिस लगी हुई थी।


आपको बता दे की बिभु के 3 बच्चे हैं और तीनों ही डॉक्टर हैं। ओडिशा के एक छोटे से गांव में पैदा हुए स्वैन ने पहली शादी 1978 में की थी। एक लैब टेक्निशयन के रूप में प्रशिक्षित स्वैन भुवनेश्वर (Trained Swain Bhubaneshwar) चला गया जहां उन्होंने खुद को एक डॉक्टर के रूप में पेश करना शुरू किया और फिर 2002 में एक डॉक्टर से दूसरी शादी कर ली थी। सबसे मजेदार बात है कि भुवनेश्वर में ही उसकी तीन पत्नियां हैं और तीनों अलग-अलग फ्लैट में रहती हैं। बिभु अपनी पत्नियों के नाम को मोबाइल में सेव रखने का एक अजीब तरीका इस्तेमाल करता था। इसके लिए वह महिलाओं के नाम को मैडम यूपी, मैडम दिल्ली और मैडम पंजाब (Madam UP, Madam Delhi and Madam Punjab) जैसे नामों से सेव करता था।

उसके मोबाइल में पुलिस को कुछ ऐसी महिलाओं के नाम और नंबर (name and number) मिले हैं, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में बिभु उनसे भी शादी करने वाला था। दिल्ली की एक टीचर की शिकायत के आधार पर उसकी जालसाजी (forgery) के इस पूरे मकड़जाल का भंडाफोड़ हो गया। पुलिस का मानना है कि धोखेबाज शख्स स्वैन ने 27 से अधिक बार शादी की। पुलिस ने मई 2021 में एक 48 वर्षीय पत्नी की शिकायत के बाद स्वैन के बारे में जांच शुरू की थी।

Share:

Next Post

ठंड के मौसम में पहली बार 31 के पार पहुंचा पारा

Wed Feb 23 , 2022
ग्वालियर। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय दो मौसम प्रणालियों (weather systems) के असर से हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी हो जाने से ग्वालियर-चम्बल (Gwalior-Chambal) सहित पूरे मध्यप्रदेश (MP) में दिन व रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। इसके चलते अब धूप में चुभन महसूस होने लगी है। बुधवार को आंशिक बादल छाए रहने के […]