जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

वृद्ध ने किरायेदार वृद्धा के साथ किया दुराचार

  • गढ़ा थाने में पीडि़ता ने दर्ज करायी शिकायत

जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्रातंर्गत एक 66 वर्षीय वृद्ध द्धारा अपने घर पर किराये से रहने वाली एक 63 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ दुराचार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पीडि़ता को जान से मारने की धमकी देते हुए उसका कई मर्तबा शोषण किया। आरोपी की करतूतों से परेशान होकर पीडि़ता ने आखिकरकार मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करायी। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मानकुंवर बाई महिला कालेज से रिटायर्ड एक महिला कर्मचारी पिछले कुछ समय से गौतम जी की मढिय़ा क्षेत्र स्थित ज्वाला सिंह के नामक वृद्ध के मकान पर किराये से रह रहीं थी। एक दिन आरोपी ज्वाला सिंह वृद्धा के कमरे में पहुंचा और जोर जबरदस्ती कर उसके साथ दुराचार किया। महिला ने शर्म हयां के कारण चुप्पी साध ली और किसी को कुछ नहीं बताया। जिसके बाद आरोपी के हौसले बुलंद हो गये और वह जब भी मौका पाता वृद्धा का दैहिक शोषण करने लगा। आरोपी की आये दिन की करतूतों से परेशान होकर महिला ने हिम्मत दिखाई और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करायी। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Share:

Next Post

जुआं फड़ों पर पुलिस की दबिश, 15 जुआड़ी गिरफ्तार

Sat Nov 27 , 2021
बेलबाग और कुंडम पुलिस की कार्रवाई, 27 हजार की नगदी बरामद जबलपुर। बेलबाग और कुंडम पुलिस ने जुआं फड़ों पर दबिश देकर 15 जुआडिय़ों को रंगे हाथों इक्का-बली पर दांव लगाते हुए दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 26 हजार 870 रुपये की नगदी व ताश के 52 पत्तें बरामद किये है। वहीं […]