मनोरंजन

रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर विवेक अग्निहोत्री बोले- हमारे कल्चर में शरीर को…


मुंबई। रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर एफआईआर होने पर अब द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने प्रतिक्रिया दी है। रणवीर पेपर मैगजीन के लिए अपनी नेकेड तस्वीरों से सुर्खियां बटोर चुके हैं। उनके ऊपर महिलाओं की भावनाएं आहत करने के आरोप में एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। फिल्म इंडस्ट्री से कई लोग उनके सपोर्ट में बोले हैं। अब विवेक अग्निहोत्री का भी कहना है कि इस तरह की एफआईआर मूर्खतापूर्ण है।

रणवीर सिंह के नेकेड फोटोशूट पर लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं। एक और लोग इसे गलत बता रहे हैं वहीं कई लोग रणवीर के सपोर्ट में भी हैं। आज तक से बातचीत में फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने कहा, यह बहुत ही मूर्खतापूर्ण एफआईआर है। यह एक ऐसा केस है जिसे बिना मतलब में तूल दिया जा रहा है। एफआईआर में लिखा है कि महिलाओं की भावनाएं आहत हुईं।


विवेक बोलते हैं, जरा मुझे बताइए, महिलाओं की न जाने कितनी न्यूड तस्वीरें हैं, क्या इससे पुरुषों की भावनाएं आहत होती हैं? ये तो फालतू की बहस है। हमारे कल्चर में मनुष्य के शरीर की हमेशा ही तारीफ की गई है। मैं तो कहूंगा मनुष्य का शरीर ईश्वर की सबसे खूबसूरत रचना है। इसमें बुराई क्या है? मुझे ये सब नहीं पसंद है। यह रूढ़िवादी सोच को दर्शाता है, जिसे मैं सपोर्ट नहीं करता।

इससे पहले फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा भी रणवीर सिंह के पक्ष में बोल चुके हैं। ईटाइम्स के मुताबिक, रामगोपाल का कहना है, अगर महिलाएं अपनी सेक्सी बॉडी दिखा सकती हैं तो पुरुष क्यों नहीं। मुझे लगता है कि यह लैंगिक समानता की मांग उठाने का एक तरीका है।

Share:

Next Post

मध्य प्रदेश के इस शहर में क्यों कृष्ण पक्ष की चौदस को मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस

Wed Jul 27 , 2022
उज्जैन। उज्जैन में सावन के कृष्ण पक्ष चौदस के दिन स्‍वतंत्रता दिवस मनाने की परंपरा चली आरही है। पिछले 45 वर्षों से हिंदी तिथि के अनुसार महाकाल मंदिर के पास बड़े गणेश मंदिर में स्‍वतंत्रता दिवस बनाया जाता है। इस दिन इसी तिथि को देश आजाद हुआ था इसलिए इस तिथि पर स्‍वतंत्रता दिवस मनाया […]