टेक्‍नोलॉजी

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro स्‍मार्टफोन में नया 11.0.3.3 अपडेट


OnePlus ने अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन के लिए नया ऑक्सीजन ओएस 11.0.3.3 अपडेट को रोलआउट किया है। यह नया अपडेट स्मार्टफोन में कई बग फिक्स करेगा। साथ ही यूजर्स को पहले की तुलना में बेहतरीन एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। इस नए अपडेट को भारत के लिए पेश किया गया है और खास बात है कि इसके साथ ही भारतीय यूजर्स को वनप्लस स्टोर भी मिलेगा। आइए जानते हैं नए अपडेट के साथ OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में सबकुछ…

OnePlus Forum पर दी गई जानकारी के लिए नया ऑक्सीजनओएस अपडेट भारतीय और यूरोपियन यूजर्स के लिए पेश किया गया है। ऑक्सीजन ओएस 11.0.3.3 अपडेट में मिलने वाले वाले बदलावों की बात करें तो अब OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन के कीबोर्ड की हाइट में बदलाव किया है जिसके बाद कीबोर्ड में शॉर्टकट बार को उपर या नीचे छिपाने में मदद मिलेगी। इतना ही नहीं अपडेट के बाद अलार्म क्लॉक में आने वाले बग को भी फिक्स किया है, जो कि पहले अपने आप ऑन हो जाता था।

वहीं कंपनी ने अपडेट के जरिए ऑटो रोटेट फीचर में आने वाले फेलियर को भी ठीक करने की कोशिश की है। कुछ यूजर्स को गैलेरी में फोटो न शो होने की परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जिसे कंपनी ने फिक्स कर दिया है। इसके अलावा यूजर्स को ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के दौरान यूजर्स को पॉप-अप विंडो में आ रही समस्या को भी फिक्स कर दिया गया है। सबसे खास बात है कि कंपनी ने अब वाईफाई कनेक्टिविटी में होने वाली फेलियर की समस्या को भी बग फिक्स किया है।

OnePlus ने अपने फोरम पेज पर जानकारी दी गई है कि भारत में यूजर्स को इस अपडेट के साथ ही OnePlus Store App की भी सुविधा मिलेगी। यूजर्स अपना वनप्लस अकाउंट अपनी सुविधानुसार मैनेज कर सकते हैं। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स को लाभ केवल मेंबर्स ही उठा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स चाहें तो इस खुद ही अनइंस्टॉल्ड भी कर सकते हैं।

Share:

Next Post

रविवार का राशिफल

Sun Jan 10 , 2021
युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942 सूर्योदय 06.42, सूर्यास्त 05.32, ऋतु – शीत पौष कृष्ण पक्ष द्वादशी, रविवार, 10 जनवरी 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]