टेक्‍नोलॉजी

Oppo ने लॉन्‍च किया Smart TV R1 का नया वेरिएंट, जानें कीमत व फीचर्स

इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस निर्माता कंपनी Oppo ने Oppo Reno 7 सीरीज़ के साथ चीन में Oppo Smart TV R1 Enjoy Edition को भी लॉन्च किया गया, जो कि पिछले साल लॉन्च हुए Oppo Smart TV R1 का ही अपग्रेड वर्ज़न है। कंपनी ने इसमें दो स्क्रीन साइज़ लॉन्च किए हैं, जिनमें आपको 55 इंच और 65 इंच वेरिएंट मिलेगा। टीवी में DLED LCD पैनल दिया गया है। साथ ही इनमें 4K रिजोल्यूशन दिया गया है। 65 इंच टीवी में 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। नए मॉडल्स में 2 जीबी रैम मौजूद है। साथ ही इनमें 15 वॉट डुअल स्पीकर मौजूद है।

Oppo Smart TV R1 Enjoy Edition कीमत व उपलब्‍धता
Oppo Smart TV R1 Enjoy Edition को दो स्क्रीन साइज़ में लॉन्च किया गया है। इसके 55 इंच के टीवी की कीमत CNY 3,999 (लगभग 45,600 रुपये) है, 65 इंच के टीवी की कीमत CNY 4,999 (लगभग 58,410 रुपये) है। इन टीवी की सेल घरेलु मार्केट में 30 नवंबर से शुरू होगी। टीवी लॉन्च की जानकारी सबसे पहले Gizmochina द्वारा दी गई है।



Oppo Smart TV R1 Enjoy Edition फीचर्स
ओप्पो स्मार्ट टीवी आर1 इन्जॉय एडिशन के 65 इंच और 55 इंच के टीवी में 4K (3,840×2,160 पिक्सल) DLED LCD डिस्पले के साथ आते हैं। 65 इंच वेरिएंट में 60Hz के रिफ्रेश रेट दिया गया है। साथ ही टीवी में HDR10, HDR10+, और HLG सपोर्ट भी मौजूद है। यह टीवी दो अलग क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस हैं। 55 इंच के वेरिेएंट में quad-core ARM Cortex-A53 CPU दिया गया है, जबकि 65 इंच वेरिएंट में quad-core ARM Cortex-A73 CPU मौजूद है। इन टीवी में 2 जीबी रैम मिलती है। हालांकि, स्टोरेज के मामले में दोनों फोन अलग-अलग है। 55 इंच वेरिएंट 16 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जबकि 65 इंच वेरिएंट में 32 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

ऑडियो के मामले में Oppo Smart TV R1 Enjoy Edition के 65 इंच और 55 इंच मॉडल में दो 15W के स्पीकर दिए गए हैं जो कुल मिलाकर 30W की आउटपुट देते हैं और Dolby Audio को सपोर्ट करते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए ओप्पो स्मार्ट टीवी आर1 इन्जॉय एडिशन में ड्यूल बैंड वाइ-फाई, ब्लूटूथ, NFC और फार फील्ड माइक्रोफोन मौजूद हैं।

Share:

Next Post

भारत आने लगे फ्रांस से खरीदे गए 24 सेकेंड हैंड मिराज-2000 लड़ाकू विमान, दो पहुंचे ग्वालियर

Fri Nov 26 , 2021
नई दिल्ली । फ्रांस (France) से खरीदे गए 24 सेकेंड हैंड मिराज-2000 में से दो लड़ाकू विमान (fighter plane) भारत पहुंच गए हैं जिन्हें ग्वालियर एयरबेस पर रखा गया है। इन्हें अपग्रेड करने के लिए हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) भेजा जायेगा जहां पहले से ही भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के पास मौजूद मिराज-2000 को […]