आचंलिक

बिजली सुरक्षा कार्यशाला एवं प्रशिक्षण का आयोजन

महिदपुर। बिजली कंपनी द्वारा महिदपुर संभाग के तहत आने वाले लाईन कर्मियों/श्रमिकों के लिए बिजली सुरक्षा जागरुकता को लेकर बिजली सुरक्षा कार्यशाला एवं प्रशिक्षण का आयोजन शनिवार को तुलसी गार्डन में किया गया, जिसका मूलमंत्र सुरक्षा सर्वप्रथम सुरक्षा सर्वोपरि रहा। कार्यक्रम की रूप रेखा एवं उपयोगिता के बारे में अशोक कुमार शर्मा कार्यपालन यंत्री महिदपुर संभाग द्वारा जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान अतिथि पी.सी. केवड़ा एवं आर.के. जैन सहज योग ध्यान केन्द्र उज्जैन द्वारा स्ट्रेस मैनेजमेंट के संबंध में जानकारी दी। तनाव मुक्त रहने और जीवन शैली को उत्कृष्ट करने का मंत्र दिया जाकर जीवन में योग को अपनाने हेतु अवगत कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सहायक अभियंता विद्युत सुरक्षा म.प्र. शासन एन के माहेश्वरी प्रमुख वक्ता एवं कंपनी के मास्टर ट्रेनर आरएन व्यास द्वारा बिजली सुरक्षा नियमों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर परिपालन किये जाने तथा सुरक्षा उपकरणों के समुचित उपयोग के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।


कार्यक्रम में विशेष अतिथि डॉ. नागोरी द्वारा बिजली दुर्घटना के समय घायल व्यक्ति के साथ बरती जाने वाली सावधानियाँ, सीपीआर करने का सही तरीका डेमोस्ट्रेशन के साथ बिजली कर्मचारियों को बताया गया। पारस लुणावत द्वारा सुरक्षा नियमों एवं सुरक्षा उपकरणों का सही उपयोग किये जाने पर प्रकाश डाला गया। सेफ्टी ट्रेनिंग हेमेश बंसल सहायक अभियंता सुरक्षा उपकरणों के बारे में वीरेन्द्र योगी एवं पी.सी. राठौड़ सहायक अभियंता द्वारा अगवत कराया गया। विद्युत दुर्घटनाओं से बचाव के बारे मे प्रशांत खटीक एवं जफर आलम कनिष्ठ अभियंता द्वारा जानकारी दी गई। इस अवसर पर योगेन्द्र त्रिवेदी के द्वारा श्रमिक गीत प्रस्तुत किया गया। बाबूलाल मालवीय परीक्षण सहायक द्वारा भी उपकेंद्रों पर कार्य करने हेतु सुरक्षा से सम्बंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में कर्मचारीयों को सुरक्षा नियमों एवं उपकरणों के समुचित उपयोग किये जाने हेतु शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार तिवारी द्वारा किया गया एवं आभार पी.सी. राठौड़ सहायक अभियंता द्वारा किया गया।

Share:

Next Post

कल से 12 वार्डों में एक घंटा पहले होगा जलप्रदाय

Tue Mar 14 , 2023
बनबना तालाब और अमृत गार्डन में वाटर बाडी स्थापित करने की तैयारी नागदा। पानी से जुड़ी नगर पालिका की तीन महत्वपूर्ण खबरें हैं। पहली से नगर की 3 टंकियों से जुड़े 12 वार्डों में एक घंटा पहले जलप्रदाय होगा। वहीं दूसरी व तीसरी खबर पानी में रमणीय स्थल बनाने की की तैयारी है। जिसके तहत […]