img-fluid

कांग्रेस के प्रदर्शन के कारण 5000 से ज्यादा यात्रियों की ट्रेनें छूटीं, भारी ट्रैफिक में फंसे स्टेशन जाने वाले लोग

October 08, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar) के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक का प्रदर्शन लगातार जारी है। 2 अक्टूबर से CEC के खिलाफ जारी विरोध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहे है। विपक्षी दलों के नेताओं ने गुरुवार को पहले कनॉट प्लेस पर लंच किया और इसके बाद वे राजघाट के लिए निकले। गुरुवार को विपक्षी दलों के इस प्रदर्शन के कारण आम लोगों को भी काफी समस्या का सामना करना पड़ा है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, विपक्ष के प्रदर्शन के कारण 5000 से ज्यादा लोगों की ट्रेन छूट गई है।

ट्रैफिक जाम की वजह से ट्रेनें छूटी
रेलवे सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को हुए प्रदर्शन और इसके चलते नई दिल्ली व आसपास के इलाकों में लगे भारी ट्रैफिक जाम की वजह से बड़ी संख्या में यात्री समय पर रेलवे स्टेशन तक नहीं पहुंच सके। इसके चलते कई यात्रियों की ट्रेनें छूट गईं। जानकारी सामने आई है कि प्रदर्शन के चलते करीब 5 हजार से ज्यादा यात्रियों की ट्रेनें छूट गई हैं।


  • करीब 3 घंटे तक रास्ते प्रभावित/बंद रहे
    गुरुवार को दोपहर 12 बजे के बाद नई दिल्ली के आसपास कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। बताया जा रहा है कि IRCTC की कुछ ग्रुप बुकिंग भी कैंसिल हुई हैं। प्रभावित यात्रियों में डिब्रूगढ़ राजधानी, मुंबई राजधानी, वंदे भारत और कुछ लोकल ट्रेनों के यात्री शामिल बताए जा रहे हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों में मिंटो ब्रिज भी शामिल है। बताया जा रहा है कि इसी मार्ग से विपक्षी सांसदों का काफिला गुजरा, जिसके चलते करीब 3 घंटे तक रास्ते प्रभावित/बंद रहे। इस दौरान स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा।

    विपक्षी दलों का प्रदर्शन जारी
    आपको बता दें कि गुरुवार को राहुल गांधी की अगुवाई में इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन का तीसरा दिन रहा। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और इंडी अलायंस के नेताओं ने पहले कनॉट प्लेस में लंच किया, फिर वहां से राजघाट के लिए रवाना हुए। 6 अक्टूबर को राहुल इंडिया अलायंस के सांसदों के साथ चुनाव आयोग का घेराव करने निकले थे। वहां पुलिस ने रोका तो वे आकाशवाणी भवन में घुस गए और 8 घंटे तक प्रोटेस्ट किया। बुधवार को इंडिया अलायंस के सांसद कनॉट प्लेस में जुटे, लंच किया और उसके बाद जंतर-मंतर पर कूच करने लगे। यहां पुलिस ने उन्हें रोका तो काफी हंगामा हुआ। पुलिस ने जबरदस्ती राहुल और प्रियंका को हटाया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि उन्हें प्रोटेस्ट करने से रोका जा रहा है। पहले चुनाव आयोग जाने से रोका और फिर जंतर-मंतर जाने नहीं दिया गया।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved