img-fluid

शाम से रात तक छाए रहे बादल, रिमझिम से सिर्फ 2.2 मिमी बारिश मिली

July 06, 2026

  • आज भी दोपहर से रात के बीच बारिश की संभावना

इन्दौर। शहर में कल दोपहर तक मौसम खुला रहा, इसके बाद घने बादल छाए और रात तक रुक-रुक कर कई बार रिमझिम बारिश भी हुई। लेकिन इससे शहर के खाते में सिर्फ 2.2 मिलीमीटर पानी ही जुड़ पाया। दिन में मौसम साफ रहने से तापमान में भी उछाल दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज भी दोपहर से रात के बीच बारिश की संभावना जताई है।

विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल सुबह से आज सुबह 8.30 बजे के बीच 2.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इसके साथ ही कल बारिश का आंकड़ा 295.8 मिलीमीटर (11.6 इंच) पर पहुंच गया। यह इस समय तक होने वाली सामान्य औसत वर्षा से 4.2 इंच ज्यादा है, वहीं पिछले 24 घंटों में जिले में सर्वाधिक बारिश देपालपुर में 1.3 इंच के रूप में दर्ज की गई।


  • कल दिन का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम, लेकिन परसों की अपेक्षा 4.7 डिग्री ज्यादा था, यानी 24 घंटों में ही दिन के तापमान में करीब 5 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया, वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री और कल की अपेक्षा 0.6 डिग्री कम था। इस दौरान हवाओं की दिशा उत्तर-पूर्वी रही और अधिकतम रफ्तार 46 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि इंदौर में अगले एक सप्ताह तक रोजाना बारिश की पूरी संभावना है। इससे तापमान में और कमी भी आ सकती है।

    कल देपालपुर में 1.3 इंच बारिश, गौतमपुरा में अब तक 19 इंच
    मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में जिले में सबसे ज्यादा बारिश देपालपुर में 1.3 इंच के रूप में दर्ज की गई। इसके अलावा सांवेर में 0.5 इंच, गौतमपुरा में 0.4 इंच, हातोद में 0.4 इंच, महू में 0.2 इंच और इंदौर में 0.1 इंच वर्षा हुई। वहीं 1 जून से अब तक गौतमपुरा में सबसे ज्यादा 19.1 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके बाद देपालपुर में 13.9 इंच, सांवेर में 11.9 इंच, इंदौर एयरपोर्ट पर 11.6 इंच, हातोद में 8.8 इंच और महू में 8.7 इंच बारिश हो चुकी है। जिले में अब तक औसतन 12.4 इंच बारिश हुई है, जो सामान्य 12.3 इंच के मुकाबले करीब 0.1 इंच अधिक है।

    Share:

  • देवगुराडिय़ा में पल्लव आरोग्य वन में लगाए 500 औषधीय पौधे

    Mon Jul 6 , 2026
    थीम ‘नवजीवन, विकास और सतत भविष्य का संकल्प’ पर हुआ आयोजन इन्दौर। ‘एक पौधा, एक संकल्प : एक हरित भविष्य की ओर’ के उद्देश्य के साथ देवगुराडिय़ा की पहाड़ी के एक हिस्से में ‘पल्लव आरोग्य वन’ बनाया गया है। यहां थीम ‘नवजीवन, विकास और सतत भविष्य का संकल्प’ लेकर 500 औषधीय और छायादार पौधे रोपे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved