इंदौर न्यूज़ (Indore News)

डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन दिखाने पर मिलेगी ऑक्सीजन

 

घर पर इलाज करवाने वाले मरीजों को मिल सकेगी ऑक्सीजन, फिर भी सिलेंडर का टोटा
इंदौर।  घरों में इलाज करवाने वाले सामान्य लक्षण वाले कोरोना मरीजों को अब ऑक्सीजन (Oxygen) सिलेंडर उपलब्ध हो सकेगा। उसे डॉक्टर की वह पर्ची दिखाना होगी, जिसमें मरीज को ऑक्सीजन (Oxygen)  लगाने के लिए लिखा है। इस राहत के बाद अब शहर में खाली सिलेंडर की समस्या भी उत्पन्न हो गई है, क्योंकि अधिकांश स्थानों से निगम ने सिलेंडर जब्त कर लिए थे। अब जिसके पास सिलेंडर (cylinder) है, वही उसमें ऑक्सीजन भरवाकर ले सकता है।


कल अग्रिबाण ने ही होम आइसोलेट मरीजों को ऑक्सीजन (Oxygen) सिलेंडर की कमी का मुद्दा प्रकाशित किया था। दरअसल अस्पतालों को लगातार ऑक्सीजन सप्लाई करने के कारण सिलेंडर आम मरीजों को नहीं दिए जा रहे थे, जबकि कई मरीजों को होम आइसोलेट या घर पर इलाज कराने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही थी। अग्रिबाण प्रतिनिधि ने स्वयं इस समस्या को परखा और समाचार प्रकाशित किया। इसके बाद कल खबर पढक़र सांसद शंकर लालवानी ने संज्ञान लिया और जिला प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि डॉक्टर (Doctor) जिन मरीजों का घर पर इलाज कर रहे हैं और जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है, उन्हें सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएं। इसके बाद ऑक्सीजन प्लांट पर आदेश दिए गए कि इन मरीजों को भी ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जाए। कल दोपहर से ही डॉक्टर (Doctor) की पर्ची पर इन मरीजों के परिजनों को ऑक्सीजन देना शुरू कर दी गई है। इससे एक बड़ी राहत मिली है, लेकिन कई लोग अभी भी सही जानकारी नहीं होने से ऑक्सीजन के लिए भटक रहे हंै।


सिलेंडर का टोटा आया बाजार में
बाजार में ऑक्सीजन सिलेंडर (cylinder) नहीं होने की एक नई समस्या सामने आ गई है। इंदौर में तीन से चार प्लांट (plant) हैं, जहां से ऑक्सीजन की सप्लाई दी जा रही है। जिसने पहले से सिलेंडर रिलीज करा रखा है उसे कोई परेशानी नहीं आ रही है, लेकिन जिनके पास सिलेंडर नहीं है वे सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। प्लांट के बाहर खड़े लोगों का कहना है कि निगम ने जो सिलेंडर (cylinder) जब्त किए थे वे लोगों को उपलब्ध करवाना चाहिए, चाहे वे किराया ले लें। बताया जा रहा है कि शहर में ऑक्सीजन की आपूर्ति तो धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, लेकिन सिलेंडर की कमी के कारण अब नई परेशानी सामने आ रही है।

Share:

Next Post

INDORE : नोबल अस्पताल का टेक्निशियन रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते धराया

Mon Apr 19 , 2021
इंदौर। शहर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच लोगों का जीवन बचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी और कुछ कतिपय लोग जीवनरक्षक इंजेक्शन (Injection) रेमडेसिविर (Remedisvir) की कालाबाजारी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। लगातार इंजेक्शन(Injection) की कालाबाजारी करते अब तक 5 से अधिक लोग पकड़े जा चुके […]