बड़ी खबर

गलती से सीमा पार कर गए BSF जवान को पाक रेंजर्स ने पकड़ा, वापसी का इंतजार

नई दिल्ली। पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान को बुधवार को पकड़ लिया। वह गलती से पंजाब सेक्टर में सीमा पार कर पाकिस्तानी क्षेत्र में चला गया था। दिल्ली में अधिकारियों ने बताया कि उसकी वापस सौंपे जाने का इंतजार किया जा रहा है।

पंजाब के सीमावर्ती अबोहर सेक्टर में ऐसी यह दूसरी घटना है। पिछले सप्ताह एक दिसंबर को भी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर जीरो लाइन चेकिंग के दौरान बीएसएफ का एक जवान दूसरी तरफ चला गया था। हालांकि, उसी दिन पाकिस्तान रेंजर्स ने फ्लैग मीटिंग के बाद जवान को बीएसएफ को वापस सौंप दिया था।


बीएसएफ जवान के गलती से सीमा पार कर जाने के ताजा मामले में अधिकारियों ने कहा कि वह बुधवार को घने कोहरे व कमजोर दृश्यता के कारण उधर चला गया। पाकिस्तानी सीमा में जाने पर जवान को पाक सीमा सुरक्षा बल यानी पाक रेंजर्स के जवानों ने पकड़ लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसे पुन: भारत को सौंपे जाने का इंतजार है।

Share:

Next Post

तमिलनाडु में तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान 'मैंडूस', भारी बारिश की चेतावनी, 5000 राहत कैंप तैयार

Thu Dec 8 , 2022
चेन्नई। तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान का खतरा मंडराने लगा है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव में बदल गया है और यह गुरुवार शाम तक ‘मैंडूस’ नामक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। इस तूफान का असर उत्तरी तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और निकटवर्ती दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर होगा। अगले […]