विदेश

Pakistan: इमरान खान के करीबी पूर्व मंत्री ने चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर ISRO को दी बधाई

इस्लामाबाद (Islamabad)। पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी (Former Science and Technology Minister Fawad Chaudhary) ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के सफल प्रक्षेपण के लिए भारत (India) और इसरो (ISRO) को बधाई दी है। फवाद चौधरी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Former Prime Minister Imran Khan) के करीबी माने जाते हैं। हालांकि, चंद्रयान-2 की असफलता पर फवाद ने 2019 में तंज कसा था।

चंद्रयान की सफल लॉन्चिंग पर दी शुभकामनाएं
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) नेता फवाद चौधरी ने ट्वीट कर कहा कि चंद्रयान-3 के लॉन्च के लिए भारतीय अंतरिक्ष और विज्ञान समुदाय को बधाई। आप सभी को सफल प्रक्षेपण के लिए शुभकामनाएं। इसरो का चंद्रयान-3 मिशन शुक्रवार को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक रवाना हुआ। इसरो का यह नया मिशन पिछले प्रयास की विफलता के चार साल बाद आया है।


2019 में फवाद ने कसा था तंज
हालांकि, फवाद ने चार साल पहले विफल हुए चंद्रयान-2 मिशन पर भारत के खिलाफ हमला बोला था। 2019 में मिशन की विफलता के बाद चौधरी ने ट्वीट कर कहा था कि प्रिय इंडिया, चंद्रयान जैसे पागल मिशन पर पैसे बर्बाद करने के बजाए आप गरीबी पर ध्यान केंद्रित करें। चांद पर पहुंचने का रास्ता आपके लिए अब सिर्फ बॉलीवुड है। एक 100 करोड़ की फिल्म में आप चांद पर होंगे। चौधरी ने कहा था कि चांद तक पहुंचने में आप इसलिए विफल हुए क्योंकि आपने वैज्ञानिकों के बजाए ज्योतषी पर भरोसी किया और मिशन में देरी की। आप सबसे पहले अन्य समुदाय के प्रति नफरत से बाहर आएं। हालांकि, फवाद ने अब अपने उन पुराने ट्वीट्स को हटा दिया है।

भारत को विदेशी एजेंसियों का भी मिला साथ
चंद्रयान-3 मिशन के लिए इसरो को यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका सहित विभिन्न अंतरिक्ष एजेंसियों का सहयोग मिला है। बता दें, चंद्रयान-3 मिशन इसरो की मून क्राफ्ट सीरीज का ताजा मिशन है। यह इंटरप्लेनेटरी स्पेसफ्लाइट के लिए जरूरी टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित करेगा और इसका लक्ष्य सलेस्चल बॉडी पर भारत की पहली सॉफ्ट लैंडिंग हासिल करना है।

Share:

Next Post

द्वारकाधीश मंदिर में श्रद्धालुओं के पहनावे को लेकर लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है मामला

Sat Jul 15 , 2023
अहमदाबाद। देश के कई मंदिरों में ड्रेस कोड लागू होने के बाद अब गुजरात के विश्व विख्यात श्री द्वारकाधीश मंदिर (Dwarkadhish Temple) में भी श्रद्धालुओं के पहनावे को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। मंदिर ट्रस्ट के फैसले के अनुसार अब से किसी भी श्रद्धालु को छोटे कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश करने पर नहीं […]