विदेश

पाकिस्तान: जनाजा ले जा रहे लोगों पर चली गोलियां, आठ की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan)aके ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत(Khyber Pakhtunkhwa Province) से बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक जनाजे (funeral)के दौरान दो गुटों में गोलीबारी (Firing) हुई। इसमें आठ लोगों की मौत (eight people died) की सूचना है, वहीं 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत के लोवर डीर जिले में गुरुवार को यह वारदात हुई। बताया जा रहा है कि एक समूह दफन के लिए किसी का जनाजा ले जा रहा था। इसी दौरान दूसरा गुट आ गया और दोनों के बीच जमीन विवाद को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस हिंसा में बदल गई और कई राउंड फायरिंग हुई।



इस गोलीबारी में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 15 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें दस लोगों की हालत गंभीर है।

Share:

Next Post

कोहली को लग सकता है झटका, वनडे की कप्तानी पर भी मंडरा रहा है खतरा

Fri Sep 17 , 2021
नई दिल्ली। विराट कोहली का अगले महीने विश्व कप के बाद भारत की टी20 कप्तानी छोड़ने का फैसला निश्चित तौर पर बल्ले से लय हासिल करने से जुड़े हैं लेकिन इससे संकेत मिलते हैं कि एक दिवसीय ढांचे में भी उन्हें इसी तरह की चीजों का सामना करना पड़ सकता है। कोहली ने कहा है […]