img-fluid

पाकिस्तान: क्वेटा में ट्रेन को निशाना बनाकर सुसाइड अटैक, जोरदार धमाके में 23 लोगों की मौत

May 24, 2026

इस्लामाबाद. बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के मजीद ब्रिगेड (Majid Brigade) के एक आत्मघाती हमलावर ने रविवार सुबह पाकिस्तान (Pakistan) के क्वेटा (Quetta) में चमन फाटक के पास क्वेटा कैंट से सैन्य कर्मियों (Military personnel) को ले जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाकर एक भीषण फिदायीन हमला किया. रेलवे ट्रैक के नजदीक हुए इस शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 23 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 53 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

धमाके के कारण पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई, जबकि ट्रैक के आसपास स्थित कई घरों और वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस अधिकारी तुरंत घटना स्थल पर एकत्र हो गए और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है. सुरक्षा बलों ने पूरे प्रभावित इलाके की घेराबंदी कर दी है और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है. बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता ने मीडिया को बयान जारी कर इस फिदायीन हमले की जिम्मेदारी ली है.


  • बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलूच के अनुसार, संगठन की सुसाइड अटैक यूनिट ‘मजीद ब्रिगेड’ ने इस हमले को अंजाम दिया है. ये ट्रेन क्वेटा कैंट से पाकिस्तानी सेना के जवानों को लेकर जा रही थी, जिसे निशाना बनाकर ये धमाका किया गया. इस ऑपरेशन से संबंधित विस्तृत जानकारी, साथ ही हमले के परिणामस्वरूप दुश्मन को हुए नुकसानों के बारे में जल्द ही मीडिया को एक आधिकारिक बयान में जानकारी दी जाएगी.

    ‘एक बोगी जलकर राख’
    क्वेटा पुलिस के मुताबिक, चमन फाटक के पास हुआ ये धमाका इतना भीषण था कि जाफर एक्सप्रेस की एक पूरी बोगी आग की लपटों में घिरकर पूरी तरह राख हो गई. रेलवे ट्रैक के आसपास बने कई रिहायशी मकानों की दीवारें ढह गईं और वहां खड़े वाहन भी इस ब्लास्ट की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

    बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
    धमाके के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस के आला अधिकारी और स्थानीय निवासी तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे व जलती हुई बोगी से पीड़ितों को बाहर निकाला रहे हैं. पुलिस ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए 53 लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत बेहद नाजुक है.

    शुरुआती जांच के अनुसार, ये एक सुनियोजित हमला था, जिसे ट्रेन के गुजरने के वक्त अंजाम दिया गया ताकि अधिक से अधिक जानमाल का नुकसान किया जा सके. आपातकालीन बचाव दल और पुलिस बल मौके पर राहत कार्य चलाने के साथ-साथ विस्फोट के सटीक कारणों और आत्मघाती हमलावर के सुराग तलाशने में जुटे हैं.

    Share:

  • हर बार क्यों वायरल हो जाते हैं रवि किशन? सांसद और अभिनेता ने खुद बताई वायरल होने की असली वजह

    Sun May 24 , 2026
    नई दिल्ली । सोशल मीडिया (Social Media) के दौर में कब कौन सा वीडियो (Video) लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाए, इसका अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल हो गया है। कई बार छोटी सी बात या जुबान फिसलने से निकले शब्द भी इंटरनेट (Internet) पर तेजी से वायरल (Viral) हो जाते हैं और फिर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved