img-fluid

कंगना रनौत के ‘जनरेशन गटर’ बयान पर भड़के पप्पू, कार्रवाई की मांग की

July 29, 2026

डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. एक बार फिर से वो अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उनके निशाने पर Gen-Z थे. उन्होंने जेनजी जनरेशन को गटर कहा है. उनके इस बयान पर नेताओं के साथ ही आम लोगों ने भी नाराजगी जाहिर की है. पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने उनके विवादित बयान पर लोकसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की है.

जानकारी के मुताबिक पप्पू यादव ने कंगना रनौत की महिलाओं पर विवादित टिप्पणी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से कार्रवाई की मांग को लेकर एक पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि कंगना रनौत ने 28 जुलाई को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर किए गए पोस्ट में देश की युवा महिलाओं खासकर नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रही छात्राओं पर बेहद अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणी की.


  • पप्पू यादव ने कहा कि कंगना ने युवा महिलाओं को ‘जनरेशन गटर’ जैसे अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया और आरोप लगाया कि वो नशा करना, गुंडागर्दी करना और कई लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाना ही स्वतंत्रता मानती हैं. सांसद ने पत्र में कहा कि ऐसे बयान महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान पर सीधा प्रहार हैं, जो एक निर्वाचित सांसद की गरिमा और लोकसभा सदस्य के पद की मर्यादा के प्रतिकूल हैं. उन्होंने कहा कि कंगना के बयान से लोकसभा की गरिमा भी प्रभावित हुई है. उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मांग की कि बीजेपी सांसद कंगना रनौत से स्पष्टीकरण मांगा जाए और नियमों के अनुसार उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए.

    Share:

  • इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध हथियार तस्कर किये गिरफ्तार

    Wed Jul 29 , 2026
    इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार देशी पिस्तौल, चार मैगजीन, चार जिंदा कारतूस, एक मारुति स्विफ्ट कार और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त किए गए हथियारों की अनुमानित कीमत एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved