img-fluid

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध हथियार तस्कर किये गिरफ्तार

July 29, 2026

इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार देशी पिस्तौल, चार मैगजीन, चार जिंदा कारतूस, एक मारुति स्विफ्ट कार और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त किए गए हथियारों की अनुमानित कीमत एक लाख रुपये और कार व मोबाइल की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है।


  • पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध रिजनल पार्क रोड स्थित वृंदावन गार्डन के सामने एक कार में अवैध हथियार लेकर किसी को सप्लाई करने की फिराक में बैठे हैं। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड में रखी थैली से चार देशी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परसराम श्रीवास्तव निवासी गुमास्ता नगर और सोहेल निवासी चंदननगर के रूप में हुई है।

    दोनों के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी बड़वानी के सिकलीगरों से हथियार लेकर इंदौर में सप्लाई करने आए थे अब पुलिस बड़वानी के सिकलीगर के बारे में भी पता लग रही है, फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाए गए थे और इन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved