img-fluid

पश्चिम बंगाल में परिवर्तन रैली, कई केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल

February 28, 2026

बंगाल में कल से भाजपा का शंखनाद… पलटानो दरकार, चाहिए बीजेपी सरकार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की सत्ता (Power) उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा (BJP) कल से चुनावी बिगूल फूंकेगी। इसी कड़ी में कल राज्य के 4 शहरों से निकलने वाली परिवर्तन यात्रा को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे। इस परिवर्तन रैली में प्रदेश के सभी बड़े नेताओं के साथ कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।


  • इससे पहले भाजपा ने बहुप्रचारित परिवर्तन यात्रा का टीजर लॉन्च किया। भाजपा ने यात्रा का केंद्रीय नारा दिया है- पलटानो दरकार, चाहिए बीजेपी सरकार। पार्टी के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य सर्वांगीण कल्याण हेतु विकसित पश्चिम बंगाल का निर्माण है। भाजपा नेताओं के अनुसार 2 मार्च की सुबह दक्षिण 24 परगना जिले के रायदिघी विधानसभा क्षेत्र से परिवर्तन यात्रा का औपचारिक शुभारंभ होगा। यहां अमित शाह कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इसी दिन राज्य के चार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से चार समानांतर परिवर्तन यात्राएं एक साथ शुरू की जाएंगी। यह यात्रा कूचबिहार से शुरू होगी। इसके बाद नदिया, बर्धवान और पश्चिमी मिदनापुर से भी परिवर्तन यात्रा का आगाज होगा।

    Share:

  • इजरायल-अमेरिका का ईरान पर हमला, राष्ट्रपति भवन को भी बनाया निशाना

    Sat Feb 28 , 2026
    नई दिल्ली. इजरायल-अमेरिका (Israel-US) ने ईरान (Iran) के खिलाफ “प्रीवेंटीव अटैक” (“Preventive Attack”) यानी एहतियाती सैन्य कार्रवाई शुरू करने का ऐलान किया है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने शनिवार सुबह इस ऑपरेशन की पुष्टि की. इसके साथ ही इजरायली सेना ने पूरे देश में “प्रोएक्टिव अलर्ट” जारी करते हुए सायरन बजाए, ताकि संभावित ईरानी मिसाइल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved