बड़ी खबर व्‍यापार

संसद ने वित्त वर्ष 2022-23 के केंद्रीय बजट को दी मंजूरी

-वित्त मंत्री ने कहा- ये भरोसेमंद पुनरूद्धार करेगा सुनिश्चित

नई दिल्ली। संसद (Parliament) ने वित्त वर्ष 2022-23 (Financial Year 2022-23) के केंद्रीय बजट (Union Budget) को मंजूरी दे दी है। राज्यसभा ने मंगलवार को विनियोग विधेयक और वित्त विधेयक (Appropriation Bill and Finance Bill) को चर्चा के बाद लौटा दिया। इसके साथ ही एक अप्रैल, 2022 से शुरू होने वाले अगले वित्त वर्ष 2022-23 के केंद्रीय बजट को मंजूरी से जुड़ी लगभग दो महीने तक चली संसदीय प्रक्रिया पूरी हो गई है।


वित्त मंत्री ने विधेयक पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में कहा कि हमारे समक्ष नई चुनौतियां हैं। सीतारमण ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करने के दौरान मैंने कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट पर विचार नहीं किया था। लेकिन, अब हमें यूक्रेन-रूस्के बीच जारी युद्ध के असर का भी सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि युद्ध दुनिया के किसी कोने में हो रहा है। बल्कि, ऐसा जान पड़ता है कि इसका सभी देशों पर वैसा ही प्रभाव पड़ रहा है, जैसा कि कोरोना महामारी का था।

सीतारमण ने कहा कि यह बजट ये भरोसेमंद पुनरूद्धार को सुनिश्चित करेगा। इससे पहले राज्यसभा में विनियोग विधेयक, 2022 और वित्त विधेयक, 2022 पर संयुक्त रूप से चर्चा हुई। उच्च सदन ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के दोनों विधेयकों पर चर्चा का जवाब दिए जाने के बाद उन्हें लौटा दिया। इसके साथ ही संसद में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीय बजट संबंधी प्रक्रिया पूरी हो गई।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा ने पिछले हफ्ते ही दोनों विधेयकों को मंजूरी दे दी थी। केन्द्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने 1 फरवरी, 2022 को केंद्रीय बजट पेश किया था। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

मप्र : कोरोना के 18 नये मामले, नौ दिन से कोई मौत नहीं

Wed Mar 30 , 2022
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में बीते 24 घंटों में कोरोना के 18 नये मामले (18 new cases of corona in last 24 hours) सामने आए हैं, जबकि 24 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 41 हजार 083 हो गई है। वहीं, राहत की बात […]