भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का स्रोत, दीन-दुखियों के लिए आश्रम सिद्ध होगा पार्टी कार्यालय

भोपाल। किसी भी दल का कार्यालय उस संगठन के कार्यो को गति देने में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता, कार्य और कार्यालय के माध्यम से संगठन कार्य निचले स्तर तक संचालित होते है। दतिया में बनने वाला जिला कार्यालय पार्टी कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार करेगा वहीं, पीड़ितों और दीन- दुखियों के लिए यह कार्यालय आश्रम सिद्ध होगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को दतिया के राजघाट कालोनी स्थित जिला कार्यालय के भूमिपूजन के अवसर पर कही। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत,  सांसद संध्या राय ने पार्टी के जिला कार्यालय भवन का भूमिपूजन किया।

असहाय दीन दुखियों के लिए आश्रम सिद्ध होगा : शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित हुए कहा कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के समय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में सेवा भाव से पीड़ितों की। उन्हें भोजन और दवाओं से लेकर आश्रय तक उपलब्ध कराया और इन सेवा कार्यों में पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा कार्यालयों की उल्लेखनीय भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं कि दतिया में बनने वाला नया जिला कार्यालय भी पीड़ित, असहाय लोगों और दीन दुखियों के लिए आश्रम सिद्ध होगा।

कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी, उनमें उत्साह भरेगा नया कार्यालय : तोमर

भूमिपूजन कार्यक्रम में संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित दल है और हमारे कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी है। उन्होंने कहा कि आज का दिन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह पैदा करने वाला दिन है और पार्टी का यह कार्यालय उन्हें हमेशा इसी तरह उत्साहित रखेगा। इस कार्यालय के बनने से संगठन कार्यों को ओर सुगमता ओर गति मिलेगी। श्री तोमर ने कहा कि एक समय था जब भारतीय जनता पार्टी को दतिया जिले में एक कमरा भी किराए पर मिलना मुश्किल होता था,  लेकिन जल्द ही पूरा कार्यालय हमारे लिए उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि कार्यालय का यह अभिनव कार्य दतिया के लोकप्रिय विधायक और प्रदेश सरकार के मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा के अथक प्रयासों से ही संभव हुआ है। कार्यक्रम में गृहमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा ने भी संबोधित किया।

Share:

Next Post

एफपीआई ने भारतीय पूंजी बाजार से की 900 करोड़ रुपये की निकासी

Sun Sep 6 , 2020
नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से भारत-चीन सीमा विवाद और कमजोर आर्थिक कारणों की वजह से विदेशी संस्थागत पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने पिछले सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजारों से शुद्ध रूप से 900 करोड़ रुपये की निकासी की है। डिपॉजिटरी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक चार सितम्बर को समाप्त हुए सप्ताह तक एफपीआई ने घरेलू […]