• img-fluid

    मुंबई एयरपोर्ट से सफर करने वाले 16% यात्री बढ़े, लंदन जाने वालों का आंकड़ा भी 55 पर्सेंट बढ़ गया

  • April 24, 2024

    मुंबई. 2023-24 में मुंबई (Mumbai) एयरपोर्ट (airport) से सफर करने वाले हवाई यात्रियों (air travelers) की संख्या में 16 फीसदी का इजाफा (increased ) हुआ है। पिछले फाइनैंशियल (financial) ईयर में मुंबई एयरपोर्ट से 52.8 मिलियन यात्रियों ने हवाई सफर किया है, जबकि 2022-23 में 43.9 मिलियन यात्रियों ने मुंबई से सफर किया था। विभिन्न स्थानों से मुंबई पहुंचने के लिए 26 मिलियन यात्रियों ने हवाई मार्ग का इस्तेमाल किया है, वहीं 26 मिलियन हवाई यात्रियों ने मुंबई एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिए उड़ान भरी है।


    नवंबर और दिसंबर में पड़ने वाली छुट्टियां अक्सर लोग परिवार के साथ अन्य स्थानों पर बिताना पसंद करते हैं। वहीं, छुट्टियां मनाने के लिए घूमने-फिरने में बड़ी संख्या में यात्रियों ने हवाई यात्रा को पसंद किया है।

    विदेश भी खूब गए
    मुंबई एयरपोर्ट प्रसाशन के अनुसार, 25 नवंबर को एयरपोर्ट से सर्वाधिक 1,67,132 यात्रियों ने हवाई यात्रा की है। इसमें 1,20,000 यात्रियों ने देश में और 46,000 यात्रियों ने विदेश के लिए उड़ान भरी है। 11 नवंबर को एयरपोर्ट से सर्वाधिक 1,032 विमानों का संचालन हुआ था।

    110 % लोगों ने फिर से शुरू की हवाई यात्रा
    कोरोना महामारी और आर्थिक मंदी के दौर से एविएशन सेक्टर बाहर निकल चुका है। महामारी के पहले जितने यात्री मुंबई से सफर करते थे, मौजूदा समय में उस से अधिक यात्री एयरपोर्ट से सफर कर रहे हैं। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, महामारी के दौर की तुलना में 110 फीसदी यात्रियों की रिवकरी हुई है। दिसंबर 2022 की तुलना में दिसंबर 2023 में 13 फीसदी अधिक यात्रियों ने मुंबई एयरपोर्ट से सफर किया है। दिसंबर 2022 में 4.34 मिलियन यात्री और दिसंबर 2023 में 4.89 मिलियन यात्री यहां से गुजरे।

    लंदन के 55 % यात्री बढ़े
    बेहतर कनेक्टिविटी होने के कारण मुंबई से विदेश जाने वाले यात्रियों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। मुंबई से लंदन जाने वाले यात्रियों की संख्या में 55 प्रतिशत और इस्तांबुल जाने वाले यात्रियों की संख्या में 68 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। देश से बाहर जाने के लिए मुंबई से लंदन, दुबई, अबू धाबी, सिंगापुर और दोहा के लिए सर्वाधिक यात्रियों ने उड़ान भरी है। वहीं देश के भीतर मुंबई से दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और अहमदाबाद यात्रियों की पहली पसंद रहा है।

    कब-कितने यात्रियों ने की सवारी
    2023-2024 – 52.8 मिलियन यात्री
    2022-23 – 43.9 मिलियन यात्री

    25 नवंबर को सर्वाधिक 1,67,132 यात्रियों ने उड़ान भरी
    11 नवंबर में सर्वाधिक 1,032 विमानों का संचालन
    दिसंबर 2023 में 4.89 मिलियन यात्री
    दिसंबर 2022 में 4.34 मिलियन यात्री

     

    Share:

    राजस्थान : भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए बड़ी चुनौती बने रविंद्र सिंह भाटी, जानिए क्‍या है वजह

    Wed Apr 24 , 2024
    नई दिल्‍ली (New Delhi) । राजस्थान (Rajasthan) के बाड़मेर के छोटे से गांव दूधोड़ा के रहने वाले रविंद्र सिंह भाटी (Ravindra Singh Bhati) भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। सूबे की राजनीति में इस 26 वर्षीय नेता की खूब चर्चा है। दरअसल, भाटी राजस्थान के बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved