img-fluid

पटना : चेहरे पर मास्क और पेपर स्प्रे लेकर दो लड़कियां पहुंची ज्वेलरी शॉप लूटने, खुद ही हो गई लॉक

June 13, 2026

पटना. बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) के दीघा इलाके में बेहद हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है. दो लड़कियां एक ज्वेलरी शॉप (jewellery shop ) में एंट्री करती हैं. दुकानदार से जेवरात दिखाने को बोलती हैं, फिर एक लड़की पेपर स्प्रे (pepper spray) से हमला कर लूटने की कोशिश करती है. दुकानदार फुर्ती दिखाते हुए बाहर भागता है और दुकान को लॉक कर देता है. दोनों लड़कियां अंदर फंस जाती हैं.

मामला पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित कुर्जी पुल के पास मौजूद मां वैष्णवी ज्वेलर्स का है. घटना 13 जून की बताई जा रही है. पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है. दो युवतियां कस्टमर बनकर दुकान में दाखिल हुईं. पहले उन्होंने दुकानदार से जेवरात दिखाने को कहा.


  • जब दुकानदार राजेश कुमार जेवर दिखाने में व्यस्त थे, तभी दोनों ने पेपर स्प्रे निकालकर उन पर छिड़क दिया. आरोप है कि युवतियों का मकसद दुकानदार को असहाय बनाकर जेवर लेकर फरार होना था. लेकिन यहां कहानी में ट्विस्ट आ गया. पेपर स्प्रे के बावजूद दुकानदार ने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने तुरंत स्थिति को भांप लिया और दोनों युवतियों को दुकान के अंदर ही बंद कर दिया. इसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया.

    दुकानदार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई. इसी दौरान लोगों ने दोनों युवतियों को पकड़ लिया. सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ का गुस्सा भी फूट पड़ा. एक महिला ने एक युवती के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया और उसकी पिटाई कर दी. बाद में अन्य लोगों ने भी दोनों को घेर लिया.

    पुलिस ने भीड़ से बचाकर शुरू की दोनों से पूछताछ
    घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों युवतियों को भीड़ के चंगुल से निकालकर हिरासत में ले लिया. फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों किसी बड़े गिरोह का हिस्सा हैं या फिर पहली बार इस तरह की वारदात को अंजाम देने आई थीं.

    दुकान मालिक राजेश कुमार का कहना है कि एक लड़की ने स्प्रे से हमला किया, वह बचकर भागे और शोर मचाया. फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. वहीं इस पूरे मामले को लेकर दीघा थाना के SHO अवनीश कुमार ने बताया कि दोनों युवतियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है और CCTV फुटेज को भी खंगाला जा रहा है.

    Share:

  • कोलकाता : सुबह-सुबह TMC लीडर्स अभिषेक बनर्जी के घर पर पुलिस और सेंट्रल फोर्स के जवान, खबर मिलते ही ममता भी पहुंचीं

    Sat Jun 13 , 2026
    कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद (MP) और ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के भतीजे अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही. एक तरफ कथित हस्ताक्षर जालसाजी मामले में जांच चल रही है. वहीं, इस बीच शनिवार सुबह कोलकाता पुलिस और केंद्रीय बलों की टीम उनके आवास पहुंची. हालांकि, अब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved