इंदौर न्यूज़ (Indore News)

पटवारियों ने 80 यूनिट ब्लड किया डोनेट, कल से क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे शुरू

इंदौर। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार विरोध स्वरूप शासकीय कर्मचारी अपनी माँगो को लेकर विरोध स्वरूप प्रदर्शन कर रहे है, वेतन विसंगति और अन्य माँगो को लेकर पटवारी संघ अनिश्चितक़ालीन हड़ताल पर है। पटवारी संघ लगातार अलग अलग तरीकों से सरकार के सामने अपना पक्ष रख रहा है। हड़ताल के 22 वें दिन धरना स्थल पर ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 80 यूनिट रक्त का दान किया गया। कई पटवारियों ने रक्तदान किया।


यह है मांगे

  • पटवारियों की मुख्य मांग 2800 ग्रेड पे किया जाए।
  • पटवारियों को समयमान वेतनमान 10 साल की सेवा पूर्ण होने पर दिया जाए।
  • पटवारियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराया जाए।
  • पटवारियों को पदोन्नति प्रदान किया जाए।
  • पटवारियों के भत्ते में बढ़ोतरी की जाए।
Share:

Next Post

World Heart Day 2023: हर साल दुनिया में 17 मिलियल से अधिक लोग हृदय रोग से क्‍यों मरते हैं ?

Wed Sep 20 , 2023
मु्ंबई (Mumbai)। वर्ल्ड हार्ट डे (World Heart Day 2023) हर साल 29 सितंबर को मनाया जाता है। यह एक वैश्विक अभियान है, जिसकी मदद से लोगों को यह बताया जाता है कि हार्ट संबंधी बीमारियों (heart related diseases) से कैसे बचा जा सकता है। हर साल दुनिया भर में हृदय रोग से लाखों लोगों की […]