जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

इन 3 राशियों के लोग खूब कमाते हैं, लेकिन नहीं टिकता पैसा

नई दिल्‍ली । कहा जाता है कि हर व्यक्ति को मुश्किल समय के लिए धन बचाकर रखना चाहिए। क्योंकि भविष्य में क्या होने वाला है, यह कोई नहीं जानता है। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में कुछ ऐसी राशियों (zodiac signs) का जिक्र किया गया है जो कमाते तो खूब हैं लेकिन उतनी ही तेजी से पैसा खर्च भी कर देते हैं। जिसके कारण इन राशि वालों के पास धन का अभाव (lack of money) बना रहता है। जानिए इन राशियों के बारे में-

1. मिथुन राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि के जातक दिखावे में ज्यादा पैसा खर्च करते हैं। इन लोगों को सुख-सुविधाओं भरा जीवन बिताना अच्छा लगता है। आमतौर पर ये लोग अपने कपड़ों पर धन खर्च करते हैं। इन राशि वालों के हाथ में पैसा आते ही खर्च भी हो जाता है।


2. सिंह राशि- इस राशि के लोग काफी मेहनती होते हैं। मान-सम्मान खूब मिलता है। ये लोग अपना मान-सम्मान बनाए रखने के लिए खूब पैसा खर्च करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन्हें खरीदारी करना पसंद होता है। कई बार ये लोग काम न आने वाली चीजों को भी खरीद लेते हैं।

3. तुला राशि- पैसों के मामले में इस राशि के लोग लकी माने जाते हैं। हालांकि ये लोग पैसों का सही मैनेजमेंट नहीं कर पाते हैं। यही कारण है कि इनके पास पैसों का अभाव होता है। इन राशि वालों को महंगी चीजों का शौक होता है। कई बार ये फिजूल खर्ची भी कर देते हैं।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। )

Share:

Next Post

कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद होंगे टीएमसी में शामिल

Tue Nov 23 , 2021
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) आज दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) से भी मुलाकात कर सकती हैं, लेकिन इस मुलाकात से पहले ही उन्होंने कांग्रेस को करारा झटका (Big blow to Congress) दे दिया है। खबर […]