जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

शनि साढ़ेसाती से पीड़ित लोग आज जरूर करें ये उपाय, शनिदेव की होगी कृपा

शनिदेव न्‍याय के देवता है, जो व्‍यक्ति को कर्मों के अनुसार फल देते हैं । धार्मिक मान्‍यता के अनुसार शनिवार का दिन विशेष रूप से शनिदेव की पूजा के लिए समर्पित है । शनिदेव के अशुभ प्रभावों (ill effects) से हर कोई भयभीत रहता है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या लगने पर शनि का अशुभ प्रभाव सबसे ज्यादा पड़ता है। इस समय मकर, कुंभ, धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती और मिथुन, तुला राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या की वजह से व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

शनिवार (Saturday) को शनिदेव को तेल अर्पित करना चाहिए और दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। राजा दशरथ ने शनिदेव (Shani Dev) को प्रसन्न करने के लिए इस स्तोत्र की रचना की थी। दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मकर, कुंभ, धनु, मिथुन, तुला राशि वाले शनि के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए शनिवार के दिन दशरथ कृत शनि स्तोत्र (Shani Stotra) का पाठ जरूर करें। आप रोजाना भी दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।

राजा दशरथ कृत शनि स्तोत्र
नम: कृष्णाय नीलाय शितिकण्ठनिभाय च।
नम: कालाग्निरूपाय कृतान्ताय च वै नम: ।।

नमो निर्मांस देहाय दीर्घश्मश्रुजटाय च।
नमो विशालनेत्राय शुष्कोदर भयाकृते।।

नम: पुष्कलगात्राय स्थूलरोम्णेऽथ वै नम:।
नमो दीर्घायशुष्काय कालदष्ट्र नमोऽस्तुते।।



नमस्ते कोटराक्षाय दुर्निरीक्ष्याय वै नम:।
नमो घोराय रौद्राय भीषणाय कपालिने।।

नमस्ते सर्वभक्षाय वलीमुखायनमोऽस्तुते।
सूर्यपुत्र नमस्तेऽस्तु भास्करे भयदाय च।।

अधोदृष्टे: नमस्तेऽस्तु संवर्तक नमोऽस्तुते।
नमो मन्दगते तुभ्यं निरिस्त्रणाय नमोऽस्तुते।।

तपसा दग्धदेहाय नित्यं योगरताय च।
नमो नित्यं क्षुधार्ताय अतृप्ताय च वै नम:।।

ज्ञानचक्षुर्नमस्तेऽस्तु कश्यपात्मज सूनवे।
तुष्टो ददासि वै राज्यं रुष्टो हरसि तत्क्षणात्।।

देवासुरमनुष्याश्च सिद्घविद्याधरोरगा:।
त्वया विलोकिता: सर्वे नाशंयान्ति समूलत:।।

प्रसाद कुरु मे देव वाराहोऽहमुपागत।
एवं स्तुतस्तद सौरिग्र्रहराजो महाबल:।।

नोट– उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

Next Post

मनी लॉन्ड्रिंग केस में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी और पत्नी रुजिरा बनर्जी को ईडी का समन

Sat Aug 28 , 2021
नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के सांसद और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजीरा बनर्जी को पूछताछ के लिए बुलाया है. एजेंसी ने बताया कि यह समन मनी लॉन्ड्रिंग और कोल स्कैम केस में भेजा है. जांच एजेंसी ने अभिषेक को 3 सितंबर […]