img-fluid

उज्जैन से बड़ी संख्या में अमरनाथ जाएँगे लोग

April 15, 2024

  • फिटनेस प्रमाण पत्र के लिए जिला अस्पताल पहुँचने लगे-29 जून से शुरु होगी यात्रा

उज्जैन। अमरनाथ की वार्षिक तीर्थ यात्रा 29 जून से आरंभ होगी और 19 अगस्त को समाप्त होगी। इस साल अमरनाथ यात्रा 52 दिन चलेगी। इस यात्रा में शहर से कई लोग दर्शन के लिए जाएंगे। आज से इस यात्रा के लिए अग्रिम रजिस्ट्रेशन शुरु हो गया है और फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोग जिला अस्पताल पहुंचने लगे हैं।



बाबा बर्फानी यानी अमरनाथ गुफा में मौजूद बर्फ के शिवलिंग के दर्शन इस बार 29 जून से आरंभ होंगे। इसके लिए मंदिर श्राइन बोर्ड ने घोषणा की कि आज यानी 15 अप्रैल से भक्तों के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए है। अमरनाथ यात्रा 29 जून से आरंभ होगी और 19 अगस्त को समाप्त होगी। यात्रा करीबन 2 महीने तक चलेगी। बाबा अमरनाथ की गुफा जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से 141 किमी दूर समुद्र तल से 12,756 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं। यहां हर साल देश भर से लाखों भक्त दर्शन करने आते हैं। भक्त जुलाई-अगस्त (हिंदू कैलेंडर में श्रावण माह) में श्रावणी मेले के दौरान बाबा बर्फानी की पूजा करने के लिए मंदिर में जाते हैं, जो पूरे साल में एकमात्र समय होता है। उज्जैन से हर साल यह यात्रा करने के लिए सैकड़ों लोग जाते हैं। यात्रा का अग्रिम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर जारी आवेदन पत्र के अनुसार किया जाएगा। आवेदन के साथ यात्री का फिटनेस प्रमाण पत्र भी अनिवार्य किया गया है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि अमरनाथ जाने के इच्छुक लोग प्रमाण पत्र के लिए जिला अस्पताल पहुंचने लगे हैं। इसके पीछे कारण यह है कि देश भर से लाखों श्रद्धालु अमरनाथ दर्शन करने जाएंगे। आने वाले यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

Share:

  • लगातार चौथे दिन भी शहर में जलसंकट, आज भी 14 टंकियां खाली

    Mon Apr 15 , 2024
    जलूद में चार सौ अफसरों और कर्मचारियों की फौज… फिर भी सुधार कार्यों में हो रही लापरवाही इन्दौर। पिछले 15 दिनों के अंतराल में जलूद में तीन बार लाइन फूटने की बड़ी घटनाएं हुई हैं, जिसके कारण इन्दौर में दो से चार दिनों तक पानी सप्लाय प्रभावित हुआ है। अभी भी यही स्थिति है और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved