भोपाल। किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने बताया है कि प्रदेश की ए-श्रेणी की 25 मण्डियों में पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में पेट्रोल पम्प स्थापित किये जायेंगे। मण्डियों को स्मार्ट बनाने के अनुक्रम में पेट्रोल पम्प स्थापित किया जाना प्रस्तावित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सहमति प्रदान कर दी है। पटेल ने हाल ही में नई दिल्ली में केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री श्री प्रधान से मुलाकात कर प्रदेश में मण्डियों को उन्नत बनाने और किसानों को लाभान्वित करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 259 मण्डियाँ संचालित की जा रही हैं। इनमें से 40 मण्डियाँ ए-श्रेणी की हैं। यदि मण्डियों में पेट्रोल पम्प भी स्थापित कर दिये जायें, तो मण्डियों को स्मार्ट बनाने में यह कदम कारगर सिद्ध होगा। इससे किसान भी सीधे लाभान्वित होंगे। मंत्री पटेल ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री प्रधान ने प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान करते हुए पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में ए-श्रेणी की 25 मण्डियों में पेट्रोल पम्प स्थापित किये जाने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को प्रदान कर दिये हैं।
नई दिल्ली। दिग्गज फुटबॉल क्लब बार्सिलोना चैंपियंस लीग के अपने अगले मुकाबले में अपने स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी के बिना मैदान पर उतरेगा। मेस्सी के अलावा टीम के डिफेंडर फ्रेंकी डे जोंग भी मंगलवार को एफसी डायनमो कीव के खिलाफ नहीं खेलेंगे। बार्सिलोना ने चैंपियंस लीग के इस सीजन में शानदार खेल दिखाते हुए अपने […]
भोपाल। भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nudda) ने कोविड संकट (Covid Crisis) के पीडि़तों की सहायता के लिए ‘सेवा ही संगठन अभियान-2’ शुरू करने के निर्देश दिये हैं। इसी तारतम्य में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (Vishnudutt Sharma) ने राज्य एवं संभाग स्तर पर सहायता समितियों एवं चिकित्सा सहायता समूह का […]
पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ कांग्रेस और दूसरे दल करेंगे धरना प्रदर्शन भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) की रणनीति और नसीहत का असर दिखने लगा है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश की बीजेपी सरकार (BJP Government) के खिलाफ आंदोलन करने जा रही है। इसमें विपक्षी दल भी उसके साथ रहेंगे। […]
लड़की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, पुलिस पर संरक्षरण के आरोप सरकार के कानून बनाने से पहले भोपाल मेंं लव जिहाद का मामला भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में लव जिहाद को रोकने के लिए सख्त कानून बनाने का ऐलान किया है। काननू बनने से पहले ही राजधानी भोपाल में नाबालिग का […]