उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

उज्जैन में नहीं मिली पीएफआई को ध्वजारोहण की अनुमति

  • संदिग्ध गतिविधियों के चलते संगठन शंका के घेरे-एसपी ने कहा सतर्कता के लिए लगाई गई है विभिन्न स्थानों पर पुलिस

उज्जैन। संदिग्ध संगठन पीएफआई का आज स्थापना दिवस है और इसके मद्देनजर आज विभिन्न क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया। यह संगठन संदिग्ध गतिविधियों के चलते पुलिस की शंका में घेरे में रहा है। एसपी का कहना है कि सतर्कता के लिए बल लगाया गया है तथा संगठन को ध्वजारोहण की अनुमति नहीं दी गई है। संगठन पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से शहर के कई लोग जुड़े हुए हंै। आज इस संगठन का स्थापना दिवस बताया जा रहा है।


इसके साथ ही संगठन से जुड़े लोगों ने पीएफआई के स्थापना दिवस पर आज झंडा फहराने का शहर में कार्यक्रम रखा था। इस बारे में चर्चा में एसपी सत्येन्द्रकुमार शुक्ल ने बताया कि पीएफआई संगठन की गतिविधियों को देखते हुए आज उनको ध्वजारोहण की अनुमति नहीं दी गई है। साथ ही सतर्कता के लिए विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। सुबह से आज तोपखाना, केडीगेट, लोहे का पुल, हरिफाटक रोड और आगर रोड क्षेत्र में पुलिस बल लगाया हुआ है। कई मस्जिदों के आसपास भी पुलिस की ड्यूटी लगाई हुई है।

Share:

Next Post

दो दिन तक निगरानी के बाद क्राईम ब्राँच की टीम ने गाँजा बेचने वाले 6 लोगों को पकड़ा

Thu Feb 17 , 2022
कॉलोनियों में फल फूल रहा है नशे का व्यापार-युवा चपेट में उज्जैन। शहर की बाहरी कॉलोनियों में स्मैक, ब्राउन शुगर, हीरोइन, गांजा बड़ी मात्रा में बिक रहा है। इस दौरान पुडिय़ा में यह व्यापार हो रहा है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद एक कॉलोनी से 41 किलो गांजा जब्त किया है और पूछताछ की […]