img-fluid

अब इंदौर में मिलेगा प्लास्टिक का गैस सिलेंडर

July 29, 2026

ऑर्डर देने के बाद 3 घंटे के अंदर हो जाएगा डिलीवर

इंदौर। भारत सरकार (Government of India) द्वारा बनाई गई योजना के तहत अब इंदौर (Indore) में भी प्लास्टिक का गैस सिलेंडर (Plastic gas cylinders) मिलना शुरू हो जाएगा। यह गैस सिलेंडर 10 किलो का होगा और ऑर्डर देने के बाद 3 से 4 घंटे के अंदर डिलीवर कर दिया जाएगा।

भारत सरकार द्वारा यह योजना तैयार की गई है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति बिना किसी बुकिंग के तत्काल इस सिलेंडर को बुला सकता है। अभी जो गैस सिलेंडर मिल रहे हैं, वह लोहे के हैं और 14 किलो वजन के हैं। अब यह जो नया गैस सिलेंडर आया है यह प्लास्टिक से बना हुआ है। इसमें 10 किलो गैस भरी गई है। इसके लिए जो नियम बनाए गए हैं वह भी इंडियन ऑइल कार्पोरेशन द्वारा जारी कर दिए गए हैं। इंडियन ऑइल ने 3 से 4 घंटे की एक्सप्रेस डिलीवरी सर्विस में इसे शुरू किया है। पहले चरण में इंदौर के साथ पुणे, गुरुग्राम और कोयंबटूर में इस सेवा को शुरू किया है, वहीं दूसरे चरण में अगस्त अंत तक 25 और शहरों को जोड़ा जाएगा और तीसरे व अंतिम चरण में देश के सभी बड़े शहरों में ये सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।


  • पांच एजेंसियों पर मिलेगा गैस सिलेंडर
    जिला खाद्य अधिकारी मारू ने बताया कि इंदौर में 10 किलो वजन का यह प्लास्टिक का गैस सिलेंडर पांच एजेंसी पर मिल सकेगा। इनमें शिव छाया, अरिहंत, अलावा, सुंदरम और समय एजेंसी को यह सिलेंडर विक्रय करने के लिए अनुमति दी गई है।

    4836 रु. का सिलेंडर 1650 की रिफिल
    इस सिलेंडर को लेने के लिए पहली बार 4836 रुपए जमा कराना होंगे। इसके बाद में रिफिल भरवाने का काम 1650 रुपए में हो सकेगा। इंदौर में इस प्लास्टिक सिलेंडर की पहली खेप कल सुंदरम गैस एजेंसी पर पहुंच गई है। अगले कुछ दिनों में इस एजेंसी से यह सिलेंडर देने का काम शुरू हो जाएगा।

    सिर्फ दस नहीं पांच किलो का सिलेंडर भी मिलेगा

    10 किलोग्राम सिलेंडर
    यह नया हलका और पारदर्शी सिलेंडर है। यह फाइबर-प्लास्टिक से बना है, जिसमें बाहर से ही देखा जा सकता है कि कितनी गैस बची है।
    5 किलोग्राम सिलेंडर
    इसे ‘इंडेन छोटूÓ के नाम से जाना जाता है। यह छोटे परिवारों, छात्रों और कामकाजी लोगों के लिए बहुत सुविधाजनक है।

    विद्यार्थियों के लिए उपयोगी और सुविधाजनक
    खाद्य अधिकारी अंशुल गुप्ता ने बताया कि इंदौर में रह रहे विद्यार्थियों और उन लोगों के लिए यह प्लास्टिक का सिलेंडर उपयोगी और सुविधाजनक साबित होगा, जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं है। ऐसे लोग केवल बुकिंग कराकर 3 घंटे के अंदर यह सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे। आने वाले समय में यह सिलेंडर घर-घर खाद्य पदार्थ पहुंचाने वाले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी पहुंचाया जाएगा। इसके लिए योजना तैयार हो गई है। इस योजना का क्रियान्वयन शुरू करने में थोड़ा समय लग सकता है। इस थोड़े समय के बाद स्विगी, जोमैटो जैसी एजेंसी भी किसी भी व्यक्ति की चाहत पर उसके द्वारा बताए गए स्थान पर यह गैस सिलेंडर पहुंचा देगी।

    Share:

  • पलक तिवारी की लव लाइफ पर बोले राजा चौधरी इब्राहिम संग रिश्ते की खबरों पर दिया बेबाक जवाब श्वेता तिवारी का भी किया जिक्र

    Wed Jul 29 , 2026
    नई दिल्ली । अभिनेत्री(actress) पलक तिवारी (Palak Tiwari)और इब्राहिम अली खान(Ibrahim Ali Khan) के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है जिसके बाद उनके डेटिंग (dating)की खबरें लगातार सुर्खियां बटोरती रही हैं। हालांकि दोनों कलाकारों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved