img-fluid

बच्चों के भविष्य से खिलवाड़:सांदीपनी स्कूल की बिल्डिंग सालों बाद भी अधूरी!

July 14, 2026

  • 18 महीने का दावा, 93 कमरों के स्कूल की कछुआ चाल, 1000 विद्यार्थियों का प्रवेश अटका

सिहोरा। करोड़ों की लागत से बना रहा जबलपुर जिले का सबसे बड़ा संदीपनी पंडित विष्णु दत्त शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिहोरा के भवन निर्माण में देरी का खामियाजा हजारों विद्यार्थी को भुगतना पड़ रहा है। वर्ष 2023 में भूमिपूजन के समय जनप्रतिनिधियों ने 18 महीने में निर्माण पूरा करने का दावा किया था लेकिन जुलाई 2026 में भी बिल्डिंग अधूरी है।

93 कमरे तो दूर, 30 कमरे की फिनिशिंग भी नहीं हुई
स्कूल प्रबंधन के लिए पूरी सफेद हाथी साबित हो रही इस करोड़ों की परियोजना का जमीनी सच बेहद चौंकाने वाला है। स्कूल में कुल 93 कमरों का निर्माण होना है, लेकिन निर्माण ठेकेदार की सुस्ती का आलम यह है कि ग्राउंड लेवल पर 30 कमरे भी अभी तक पूर्ण रूप से फिनिश नहीं हो पाए हैं। कहीं दीवारें अधूरी हैं, कहीं प्लास्टर गायब है, तो कहीं खिड़की-दरवाजों का अता-पता नहीं है।

अव्यवस्थाओं के बीच लग रही कक्षाएं
टपकती छतें और तंग कमरों में पढऩे को मजबूर बच्चे नया भवन न मिलने के कारण वर्तमान में 2150 बच्चों को बेहद तंग और जर्जर कमरों में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। पालकों का कहना है कि वे हर दिन अपने बच्चों को डर के साए में स्कूल भेजते हैं। सवाल यह उठता है कि अगर इस लापरवाही के कारण कोई बड़ा हादसा होता है, तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।

इनका कहना
नई बिल्डिंग समय पर मिल जाती तो क्षमता लगभग 3 हजार छात्रों के प्रवेश की है लेकिन वर्तमान में 2150 बच्चों किसी तरह पुरानी बिल्डिंग में व्यवस्थाएं बनाई गई है।
अशोक उपाध्याय, प्राचार्य, संदीपनी पंडित विष्णु दत्त शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिहोरा

Share:

  • TET पेपर लीक पर राहुल ने सीएम फडणवीस को घेरा, 3 सवालों के मांगे जवाब

    Tue Jul 14 , 2026
    नई दिल्ली: राहुल गांधी ने महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र TET का पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द हुई. 6 लाख अभ्यर्थी अधर में हैं. दो हफ्ते हो गए, नई तारीख का कोई अता-पता नहीं. लीक करने वाले आजाद, सिस्टम बेदाग और सजा भुगत रहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved