• img-fluid

    नए संसद भवन पर अशोक स्तंभ का अनावरण PM नहीं कर सकते, स्पीकर इसके हकदार: ओवैसी

  • July 11, 2022


    नई दिल्ली। एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नए संसद लोकसभा भवन के ऊपर अशोक स्तंभ के अनावरण पर आपत्ति जताई है। ओवैसी ने ट्वीट कर कहा कि यह अधिकार लोकसभा स्पीकर का है। ओवैसी ने कहा कि संविधान में संसद, सरकार और न्यायपालिका की शक्तियों को अलग अलग दर्शाया गया है।

    सरकार के प्रमुख के रूप में पीएम मोदी को नए संसद भवन के ऊपर राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण नहीं करना चाहिए था। यह लोकसभा स्पीकर के अधिकार क्षेत्र में आता है। स्पीकर सरकार के अधीन नहीं हैं। ओवैसी ने आरोप लगाया कि पीएम ने सभी संवैधानिक मानदंडों का उल्लंघन किया है। ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी सरकार के मुखिया हैं, लोकसभा के नहीं। इसलिए उन्हें यह अनावरण नहीं करना था।


    9500 किलो का है कांसे का बना अशोक स्तंभ
    पीएम मोदी ने सोमवार को नए संसद भवन की छत पर बने राष्ट्रीय प्रतीक चिंह अशोक स्तंभ का अनावरण किया। अधिकारियों ने बताया कि कांस्य का बना यह प्रतीक चिंह 9,500 किलोग्राम वजनी है और इसकी ऊंचाई 6.5 मीटर है। इसे नए संसद भवन के शीर्ष पर बनाया गया है। सहारा देने के लिए इसके आसपास करीब 6,500 किलोग्राम की, स्टील की एक संरचना का निर्माण किया गया है।

    मोदी ने की श्रमिकों से बात
    मोदी ने इस दौरान संसद भवन के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि नए संसद भवन की छत पर राष्ट्रीय प्रतीक लगाने का काम आठ अलग-अलग चरणों से पूरा किया गया। इसमें मिट्टी से मॉडल बनाने से लेकर कंप्यूटर ग्राफिक तैयार करना और कांस्य निर्मित आकृति को पॉलिश करना शामिल है।

    Share:

    ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस हैं पीएम की रेस में

    Mon Jul 11 , 2022
    लंदन। ब्रिटेन (Britain) में सियासी उथल-पुथल का दौर जारी है। ब्रिटेन (Britain) के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ( British Prime Minister Boris Johnson) के साथ मुश्किलों का नाता छूटता नहीं दिखा और आखिरकार बोरिस जॉनसन (boris johnson) के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे के ऐलान के बाद सत्तासीन कंजर्वेटिव पार्टी में पीएम के लिए अब तक 11 […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved