img-fluid

PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- अपने पाप को सही ठहराने के लिए बापू को किया आगे

February 28, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को कहा कि भारत (India) ने पिछले 12 वर्षों में अपनी अंतर्निहित शक्ति को पहचाना है और इस बढ़ते आत्मविश्वास की वजह से विकसित देश भी व्यापार समझौते (Trade Agreements) के लिए आगे आ रहे हैं। पीएम मोदी ने राइजिंग भारत सम्मेलन (Rising India Conference) को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद भी कुछ लोगों ने अपने फायदे के लिए औपनिवेशिक मानसिकता को बरकरार रखा। उन्होंने कहा, ‘यदि हमने अपनी अंतर्निहित शक्ति को पहचान कर अपने संस्थानों को मजबूत न किया होता, तो कोई भी देश हमारे साथ व्यापार समझौते नहीं करता। इसी कारण विकसित देश भारत के साथ व्यापार समझौते करने के लिए आगे आए हैं।’


  • PM नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘AI समिट का आयोजन पूरे भारत के लिए गौरव का पल था लेकिन दुर्भाग्य से देश की सबसे पुरानी पार्टी ने देश के इस उत्सव को मैला करने का प्रयास किया। विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस ने सिर्फ कपड़े नहीं उतारे बल्कि इसने कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को भी एक्सपोज कर दिया है।’ उन्होंने कहा कि जब नाकामी की निराशा-हताशा मन में हो और अहंकार सिर चढ़कर बोलता हो तब देश को बदनाम करने की ऐसी सोच सामने आती है। कांग्रेस ने अपने पाप को सही ठहराने के लिए महात्मा गांधी जी को आगे कर दिया। कांग्रेस हर बार ऐसा ही करती है।

    देश के भविष्य को लेकर क्या कहा
    प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी देश में क्षमता अचानक नहीं आती बल्कि यह पीढ़ियों से निर्मित होती है। यह ज्ञान, परंपरा, कड़ी मेहनत और अनुभव से निखरती है। पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास के लंबे कालखंड में सदियों की गुलामी ने देश की क्षमता के प्रति हीनता की भावना को भर दिया था। दूसरे देशों से आयातित विचारधारा ने समाज में इस धारणा को गहराई से बैठा दिया था कि भारतीय अशिक्षित और अधीन हैं।

    2014 से पहले के दौर का जिक्र
    पीएम मोदी ने कहा, ‘अगर देश अब भी 2014 से पहले के युग की निराशा में डूबा हुआ होता, कमजोर 5 देशों में गिना जाता और नीतिगत गतिरोध से ग्रस्त होता, तो हमारे साथ व्यापार समझौता कौन करता?’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘पिछले 11 वर्षों में देश की चेतना में ऊर्जा का एक नया प्रवाह प्रवाहित हुआ है। भारत अब अपनी खोई हुई क्षमता को फिर से प्राप्त करने का प्रयास कर रहा है।’

    Share:

  • कॉर्डेलिया क्रूज केस में समीर वानखेड़े को बड़ा झटका दिल्ली हाई कोर्ट ने अनुशासनात्मक कार्रवाई को दी हरी झंडी

    Sat Feb 28 , 2026
    नई दिल्ली। साल 2021 के चर्चित कॉर्डेलिया क्रूज मादक पदार्थ मामले में पूर्व आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) को बड़ा झटका (Setback) लगा है। दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई (Disciplinary Action) जारी रखने की अनुमति दे दी है और केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण(Central Administrative) के उस आदेश को रद्द […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved